White House Firing: अमेरिका से इस समय एक बड़ी खबर सामने आई है। एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही देखने को मिली है।शनिवार शाम को व्हाइट हाउस के एक चेकप्वाइंट पर एक व्यक्ति ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उस समय डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे।
व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी
अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे (ईस्टर्न टाइम) के बाद हुई।एक व्यक्ति व्हाइट हाउस की सुरक्षा चौकी के पास पहुंचा। इसके बाद उसने अपने बैग से हथियार निकाला और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों पर गोली चलानी शुरू कर दी।अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और आरोपी पर गोली चलाई।
जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।इस घटना में एक राहगीर को भी गोली लगी है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उसे गोली आरोपी की तरफ से चली या फिर सुरक्षाकर्मियों की जवाबी फायरिंग में लगी।
सीक्रेट सर्विस ने यह भी बताया कि उनके किसी भी अधिकारी को कोई चोट नहीं आई है।साथ ही, डोनाल्ड ट्रंप इस घटना से पूरी तरह सुरक्षित रहे और उन पर कोई असर नहीं पड़ा।
Preliminary statement regarding the shooting incident on 17th Street and Pennsylvania Avenue. pic.twitter.com/VK6WWAfH3e
— U.S. Secret Service (@SecretService) May 24, 2026
White House Firing: पत्रकारों ने सुनी गोलियों की आवाज
व्हाइट हाउस में मौजूद पत्रकारों ने बताया कि उन्होंने कई गोलियों की आवाज सुनी।इसके बाद सुरक्षा के चलते उन्हें तुरंत प्रेस ब्रीफिंग रूम के अंदर रहने के लिए कहा गया।मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी दी कि सीक्रेट सर्विस मौके पर जांच कर रही है।साथ ही लोगों को उस इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
यह जगह उसी इलाके के पास है, जहां पिछले नवंबर में भी एक गोलीबारी की घटना हुई थी।उस समय एक बंदूकधारी ने वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के दो जवानों पर हमला किया था।इस हमले में अमेरिकी सेना की स्पेशलिस्ट सारा बेकस्ट्रॉम की चोटों के कारण मौत हो गई थी, जबकि एंड्रयू वोल्फ गंभीर रूप से घायल हो गए थे।इस मामले में रहमानुल्लाह लकनवाल नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाया गया था।








