Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। इस मामले की सुनवाई अब सोमवार को होगी। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता में तीन जजों की बेंच इस पूरे मामले पर सुनवाई करेगी। बेंच में चीफ जस्टिस के साथ जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक यह मामला शनिवार शाम 6:23 बजे सुप्रीम कोर्ट में दर्ज किया गया। मामला ट्विशा शर्मा की ससुराल में हुई अप्राकृतिक मौत से जुड़ा है। याचिका में कथित संस्थागत भेदभाव और जांच प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के स्वतः संज्ञान लेने के बाद अब इस केस पर देशभर की नजरें टिक गई हैं। परिवार और सामाजिक संगठनों की ओर से लगातार निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही थी। अब सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया पर बड़ा असर पड़ सकता है।
Twisha Sharma Case: क्या है पूरा मामला?
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। आरोप है कि मामले में शुरुआती स्तर पर जांच और प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठे। इसी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई का फैसला किया है। अब सोमवार को होने वाली सुनवाई में कोर्ट इस मामले में आगे की कार्रवाई और जांच से जुड़े पहलुओं पर विचार कर सकता है।
ये भी पढ़ें: बंगाल में बकरीद की छुट्टी पर बड़ा यू-टर्न, अब सिर्फ 1 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर








