Ram Charan Apologizes: साउथ फिल्म स्टार रामचरण अपनी आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट के लिए भोपाल पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान और अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी मौजूद रहीं। फिल्म के प्रमोशन को लेकर यह इवेंट बेहद खास और भव्य रहा, जिसमें फिल्म से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा की गईं।

क्रिकेटरों की तारीफ के दौरान हुई जुबानी गलती
इवेंट के दौरान रामचरण से भारतीय क्रिकेटरों के बारे में कुछ शब्दों में राय देने को कहा गया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को “लंबा और महान सफर”, महेंद्र सिंह धोनी को “शांत और कूल”, रोहित शर्मा को “हर किसी का पसंदीदा इंसान” और विराट कोहली को “फायर” कहा। लेकिन इसी दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जिक्र करते हुए उनसे एक गलती हो गई, जिसमें उन्होंने उन्हें क्रिकेट की जगह फुटबॉल से जोड़ दिया।
मध्यप्रदेश की जगह मंच से कहा ‘बिहार’
कार्यक्रम के दौरान एक और गलती तब हुई जब रामचरण ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश को गलती से बिहार कह दिया। उन्होंने कहा “हमारे बिहार के लोग, मेरे आप साथ हो आप?” इस बयान के बाद वहां थोड़ी असहज स्थिति भी देखने को मिली।
Uff… I’m genuinely so forgetful with names sometimes.
Apologies to @Jaspritbumrah93 Ji for the mix-up – it was a genuine human error in the middle of all the excitement and the crowd 🙏🏼
I truly respect you and I am a huge fan of your game. You make every Indian feel proud when…
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) May 23, 2026
वीडियो वायरल होने के बाद रामचरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि भारी भीड़ और उत्साह के कारण उनसे यह मानवीय भूल हो गई। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बुमराह का बहुत सम्मान करते हैं और उनके खेल के बड़े प्रशंसक हैं।
फैंस ने किया समर्थन और दिया सकारात्मक रिएक्शन
रामचरण की इस गलती के बाद भी उनके फैंस ने उनका समर्थन किया। कई लोगों ने कहा कि यह सिर्फ उत्साह में हुई एक छोटी सी भूल थी और इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि रामचरण ने बुमराह को फुटबॉल का लेजेंड बना दिया।

फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज और खासियत
फिल्म ‘पेड्डी’ एक बड़ी पैन-इंडिया फिल्म है, जिसमें रामचरण और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। रामचरण की पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ की सफलता के बाद इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्साह है। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें… इंदौर में जल संकट: ‘पानी दो’ के नारों से सड़कों पर उतरे लोग, चक्काजाम से घंटों जाम में फंसे यात्री








