Home » Trending » नीट परिक्षा को लेकर राजनाथ सिंह के घर हाईलेवल मीटिंग जाने किन विषयों पर हुई चर्चा

नीट परिक्षा को लेकर राजनाथ सिंह के घर हाईलेवल मीटिंग जाने किन विषयों पर हुई चर्चा

NEET UG 2026:

NEET UG 2026: NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को Rajnath Singh के आवास पर हाईलेवल बैठक हुई। बैठक में Dharmendra Pradhan, Jyotiraditya Scindia, NTA के DG अभिषेक सिंह और PMO के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

फीस रिफंड की डेडलाइन बढ़ाई गई

परीक्षा रद्द होने के बाद National Testing Agency ने फीस रिफंड के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून रात 11:50 बजे तक कर दी है। पहले यह डेडलाइन 27 मई तय थी।उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के जरिए रिफंड लिंक पर जाकर बैंक खाते की जानकारी जमा करनी होगी।

NEET UG 2026: 3 मई को हुई थी परीक्षा, 12 मई को रद्द

NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी। इसमें करीब 23 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। NTA के मुताबिक 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। जांच के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई और दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया।

NEET UG 2026: राहुल गांधी ने छात्र के परिवार से मुलाकात की

Rahul Gandhi ने बुधवार को NEET अभ्यर्थी प्रदीप मेघवाल के परिवार से मुलाकात की। प्रदीप ने कथित ‘क्वेश्चन बैंक’ लीक होने के बाद आत्महत्या कर ली थी। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदीप की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि एक भ्रष्ट और टूटी हुई व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “मोदी-प्रधान की जोड़ी इस परिवार के सामने जवाबदेह है।”

13 गिरफ्तार, कई जगह छापेमारी

CBI ने मामले में अब तक 49 जगहों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी ने कई दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी डॉ. मनोज शिरुरे और तेजस हर्षद कुमार शाह को 1 जून तक CBI रिमांड पर भेजा है। वहीं प्रह्लाद कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर को 10 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अब तक इस मामले में कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह भी पढे़ : जापान ने भारतीय आमों के आयात पर लगाई रोक, अल्फांसो और केसर समेत कई प्रीमियम किस्में प्रभावित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments