Home » नई दिल्ली » दिल्ली के हौज खास में AC फटने से पूर्व IAS अधिकारी की मौत

दिल्ली के हौज खास में AC फटने से पूर्व IAS अधिकारी की मौत

दिल्ली के हौज खास में AC फटने से पूर्व IAS अधिकारी की मौत

Delhi News: राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 80 वर्षीय रिटायर IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर में आग एसी ब्लास्ट की वजह से लगी थी। हादसे में उनका बेटा भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के वक्त घर में परिवार और स्टाफ समेत कुल पांच लोग मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इस हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पड़ोसी ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक अधिकारी के घर के सामने रहने वाली एक महिला ने दावा किया कि फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में 20-25 मिनट लग गए। महिला के मुताबिक, दमकल कर्मियों ने देरी की वजह गली के संकरे होने और लोकेशन नहीं मिलने को बताया, जबकि इलाके में ऐसी कोई समस्या नहीं थी।उन्होंने कहा कि इतने बड़े अधिकारी को भी समय पर मदद नहीं मिल सकी, तो आम आदमी का क्या होगा? महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शुरुआती समय में पड़ोसियों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उनके पास भी आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन नहीं थे। बाद में पुलिसकर्मी थाने से फायर एक्सटिंग्विशर लेकर आए।

 पुलिस मामले में क्या बोली?

जबकि मामले में डीसीपी अनंत मित्तल का कहना है कि धनेंद्र कुमार को उनके बेटे के साथ घर से बाहर निकालकर एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था। हालांकि, धुएं के कारण दम घुटने से इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि एसी के इनडोर यूनिट में ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैली। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़े… यूपी के कई जिलों में आंधी-तूफानी का कहर, CM योगी बोले- ’24 घंटे में पहुंचे मुआवजा’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments