Home » उत्तर प्रदेश » रामकृपाल यादव ने राहुल और अखिलेश को बताया एक सिक्के के दो पहलू बोले- ‘2027 में फिर से बनेगी योगी सरकार’

रामकृपाल यादव ने राहुल और अखिलेश को बताया एक सिक्के के दो पहलू बोले- ‘2027 में फिर से बनेगी योगी सरकार’

रामकृपाल यादव ने राहुल और अखिलेश को बताया एक सिक्के के दो पहलू बोले

UP Elections 2027: भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने राहुल गांधी तथा समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2027 में फिर से योगी सरकार आने वाली है, इसमें कोई शक नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता ने पहले से ही मन बना लिया है कि फिर से भाजपा को लाना है।

राहुल और अखिलेश एक ही थाली के चट्टे-बट्टे

रामकृपाल यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव दोनों नेता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उनका अंत शुरू हो चुका है और आने वाले समय में इनका पूरी तरह खात्मा हो जाएगा। रामकृपाल यादव ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। समाजवादी पार्टी हमें क्या सबक सिखाएगी? इस बार उनका अस्तित्व ही नहीं बचेगा। 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ की सरकार भारी बहुमत के साथ बनेगी। इसी बीच, जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर एनडीए सरकार की सख्ती को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “एनडीए सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि जो लोग अवैध रूप से भारत में निवास कर रहे हैं, उन्हें देश छोड़ना ही होगा। यदि किसी के पास वैध नागरिकता के कागजात नहीं हैं तो 1955 के भारतीय नागरिकता अधिनियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और उन्हें भारत से बाहर निकाला जाएगा। बॉर्डर फेंसिंग समेत सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

UP Elections 2027: इंडी गठबंधन अंत की ओर बढ़ रहा

राजीव रंजन प्रसाद ने माओवाद-नक्सलवाद के उन्मूलन की सफलता का हवाला देते हुए कहा कि अवैध प्रवासियों के खिलाफ भी इसी तरह निर्णायक कार्रवाई होगी। आतंकवाद पर बोलते हुए राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि यदि दुनिया आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कदम नहीं उठाती, तो कभी किसी एक देश की, तो कभी दूसरे की बारी आ सकती है। उन्होंने भारत को पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का सबसे बड़ा शिकार बताया। भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह ने कांग्रेस के उस दावे पर पलटवार किया जिसमें राहुल गांधी को इंडी गठबंधन का सबसे बड़ा नेता बताया गया था। इंडी गठबंधन अपने अंत की ओर बढ़ रहा है और राहुल गांधी इसके सबसे बड़े जरिया हैं। हमें इस बात की खुशी होगी।

ये भी पढ़े… महाराष्ट्र में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत, CM फडणवीस बोले- ‘आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments