Home » उत्तर प्रदेश » विधायक अब्बास अंसारी का बड़ा बयान कहा- ‘सोच रहा हूं 2027 में Cockroach Janata Party से चुनाव लड़ूं’

विधायक अब्बास अंसारी का बड़ा बयान कहा- ‘सोच रहा हूं 2027 में Cockroach Janata Party से चुनाव लड़ूं’

विधायक अब्बास अंसारी

UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल धीरे-धीरे गरमाने लगा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर चर्चा में आई ‘Cockroach Janata Party (CJP)’ अब राजनीतिक गलियारों में भी सुर्खियां बटोर रही है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के BJP vs CJP वाले क्रिप्टिक पोस्ट के बाद इस नए नाम को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में मऊ सदर से विधायक और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेता अब्बास अंसारी ने भी मजाकिया अंदाज में बड़ा बयान दे दिया। मऊ पहुंचे अब्बास अंसारी से जब पत्रकारों ने पूछा कि वह 2027 का विधानसभा चुनाव किस पार्टी से लड़ेंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि एक कॉकरोच पार्टी काफी चर्चा में है, क्यों ना उसे ज्वाइन कर लूं और उसी से चुनाव लड़ूं। कोई मुझे वहां ले चले, अगर कार्यालय खुल गया हो तो ज्वाइन भी करा दे।

बयान के निकाले जा रहे राजनीतिक मायने

इस दौरान अब्बास अंसारी ने सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भी ज्वाइन करने के लिए कह रहे थे। अब्बास अंसारी का यह बयान भले ही मजाकिया अंदाज में दिया गया हो, लेकिन इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने इशारों-इशारों में समाजवादी पार्टी के साथ अपने राजनीतिक समीकरणों के संकेत दिए हैं।

हालांकि, अब तक सपा की ओर से उनके संभावित शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन यूपी की राजनीति में सोशल मीडिया ट्रेंड से शुरू हुई CJP की चर्चा अब चुनावी बयानबाजी का हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मुद्दा और ज्यादा राजनीतिक रंग ले सकता है।

Cockroach Janta Party: कैसे शुरू हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अनोखी पार्टी की शुरुआत 16 मई को अभिजीत दीपके ने की। बताया जा रहा है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश से जुड़े एक वायरल बयान के बाद सोशल मीडिया पर बेरोजगार युवाओं को लेकर मीम्स और प्रतिक्रियाएं आने लगीं। इसी माहौल में कॉकरोच जनता पार्टी नाम सामने आया और देखते ही देखते यह इंटरनेट सेंसेशन बन गया। पार्टी की वेबसाइट पर खुद को आलसी और बेरोजगार लोगों की आवाज बताया गया है। यही वजह है कि यह नाम युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया। सोशल मीडिया पर हजारों मीम्स और रील्स इस पार्टी के नाम से वायरल हो रहे हैं। लोग मजाकिया अंदाज में खुद को पार्टी का नेता, प्रवक्ता और कार्यकर्ता बताते नजर आ रहे हैं।

कई कंटेंट क्रिएटर्स ने इसे लेकर वीडियो बनाए हैं, जिन्हें लाखों व्यूज मिल रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि यह सिर्फ मजाक नहीं बल्कि युवाओं की बेरोजगारी और राजनीति को लेकर सोच का एक नया डिजिटल एक्सप्रेशन भी बन चुका है। कॉकरोच जनता पार्टी का मेनिफेस्टो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पार्टी खुद को सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक और लेजी बताती है।

ये भी पढ़े… कौन है कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments