Home » उत्तर प्रदेश » ‘बकरा हलाल होते देखा है?’ कहकर मुस्लिम युवकों ने की गाजियाबाद में ईद के दिन हिंदू युवक की हत्या

‘बकरा हलाल होते देखा है?’ कहकर मुस्लिम युवकों ने की गाजियाबाद में ईद के दिन हिंदू युवक की हत्या

हिंदू युवक सूर्या को चाकुओं से गोदा

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित नवनीत विहार में हुई एक दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बकरीद के दिन 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

फोन कर बुलाया फिर किया हमला

मृतक सूर्या चौहान के परिजनों का आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले उसे फोन कर इलाके की एक गली में बुलाया था। परिवार का कहना है कि सूर्या को किसी अनहोनी का अंदेशा नहीं था और वह सामान्य रूप से घर से निकला था। लेकिन जैसे ही वह तय स्थान पर पहुंचा, वहां मौजूद युवकों ने उसे घेर लिया। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद सूर्या पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

UP News: दोस्तों ने सुनाई घटना की भयावह कहानी

घटना के समय सूर्या के साथ मौजूद कुछ युवकों ने पुलिस को बताया कि आरोपितों और सूर्या के बीच पहले बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया कि हमला करने से ठीक पहले आरोपितों ने सूर्या को अपने पास बुलाया और पूछा कि क्या तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है? यह कहते ही आरोपितों ने सूर्या पर बड़े-बड़े चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए और उसे तड़पा-तड़पा कर मार डाला। जिसके बाद पुलिस अब इन दावों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुझ गई जिंदगी

हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल सूर्या को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। परिवार को उम्मीद थी कि डॉक्टर उसकी जान बचा लेंगे, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही सूर्या की मौत की खबर परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। मां-बाप और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी घटना पर नाराजगी जताई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, परिजनों की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़े… मेरठ में घर के बाहर पशु अवशेषों का बैग मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस ने CCTV देखा तो खुली बड़ी साजिश की पोल

Leave a Comment