Home » Breaking News » कर्नाटक की नई सरकार में कौन- कौन बनेगा मंत्री? डीके शिवकुमार कैबिनेट की संभावित लिस्ट वायरल!

कर्नाटक की नई सरकार में कौन- कौन बनेगा मंत्री? डीके शिवकुमार कैबिनेट की संभावित लिस्ट वायरल!

Karnataka Government: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की अहम बैठक शनिवार शाम 4 बजे बुलाई गई है, जिसमें नए नेता का चयन और सरकार गठन की रूपरेखा पर चर्चा होगी। राजनीतिक गलियारों में यह लगभग तय माना जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है।

बैठक में सिद्धारमैया, कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, डीके शिवकुमार, कांग्रेस विधायक, सांसद और विधान परिषद सदस्य शामिल होंगे। मौजूदा विधायक दल के नेता होने के नाते बैठक की अध्यक्षता सिद्धारमैया करेंगे।

संभावित मंत्रियों की सूची पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार, नई कैबिनेट में अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कई वरिष्ठ नेताओं और कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। संभावित मंत्रियों की सूची में यतींद्र सिद्धारमैया, दिनेश गुंडू राव, लक्ष्मी हेब्बालकर, रामलिंगा रेड्डी, रिजवान अरशद, यू.टी. खादर, शरथ बाचेगौड़ा, ए.एस. पोन्नन्ना और बायराथी सुरेश के नाम चर्चा में हैं।

इसके अलावा प्रियंक खरगे, एम.बी. पाटिल, जी. परमेश्वर, कृष्णा बायरेगौड़ा, ईश्वर खंड्रे, के.जे. जॉर्ज, एच.सी. महादेवप्पा और संतोष लाड को भी मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Karnataka Government: खड़गे से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें

डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी। इसके बाद सत्ता परिवर्तन की चर्चाओं को और बल मिला। हालांकि शिवकुमार ने कहा था कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया पूरी करना है।

नई सरकार पर टिकी निगाहें

कांग्रेस नेतृत्व अब नए मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल गठन और संगठनात्मक संतुलन साधने की रणनीति पर काम कर रहा है। ऐसे में शनिवार की विधायक दल बैठक को कर्नाटक की राजनीति के लिए निर्णायक माना जा रहा है। नई सरकार की तस्वीर बैठक के बाद काफी हद तक साफ हो सकती है।

ये भी पढ़े… क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का मामला? RSS के पहले रिएक्शन से मची खलबली!

Leave a Comment