Ground Report: गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। बकरीद के दिन हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात ने न सिर्फ सूर्या के परिवार को तोड़कर रख दिया है, बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। घटना के बाद जब खबर इंडिया की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची और आसपास रहने वाले लोगों से बातचीत की, तो कई ऐसी प्रतिक्रियाएं सामने आईं जिन्होंने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।
कैमरे से बचते दिखे पड़ोसी मुस्लिम
खबर इंडिया के रिपोर्टर रोहित अत्री जब इलाके में रहने वाले मुस्लिम परिवारों और स्थानीय लोगों के बीच पहुंचे तो कई लोगों ने कैमरे पर आने से परहेज किया। कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें नमाज के लिए जाना है, जबकि कुछ ने यह कहकर बात करने से इनकार कर दिया कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है। हालांकि कई लोगों ने खुलकर अपनी राय भी रखी। बातचीत के दौरान एक मुस्लिम युवक ने बेहद साफ शब्दों में कहा कि जो भी आरोपी हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अगर उन्होंने यह अपराध किया है तो उन्हें ऐसी सजा मिले कि दोबारा कोई ऐसी घटना करने की हिम्मत न कर सके। युवक ने आगे कहा कि खोड़ा की पहचान हमेशा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और आपसी सौहार्द के लिए रही है, लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके का सिर शर्म से झुका दिया है।
हिंदू की हत्या पर खोड़ा के पड़ोसी मुसलमानों का रिएक्शन देखकर आ जायेगा गुस्सा! हत्यारों की पुलिस ने बिछाई फील्डिंग Khabar India #KhodaMurderCase #Ghaziabad #SuryaChauhan #YogiAdityanath #BakridControversy #Uppolice #HinduBoyMurde #muslimpublicopinion
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के… pic.twitter.com/vGfEmM8MH0— Khabar India ख़बर इंडिया (@_KhabarIndia) May 30, 2026
Ground Report: लोग बोले घटना की जानकारी नहीं
जबकि कुछ अन्य लोगों ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि किसी भी निर्दोष की हत्या इंसानियत के खिलाफ है, अपराधी का कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालांकि बातचीत के दौरान कुछ ऐसे लोग भी मिले जिन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी नहीं है। कुछ लोगों ने कैमरे पर बोलने से बचते हुए कहा कि वे मामले की सच्चाई जाने बिना कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। रिपोर्टर रोहित अत्री ने जब उनसे पूछा कि एक किशोर की हत्या जैसी घटना पर उनकी क्या राय है, तो कई लोग चुप्पी साधते नजर आए।
खबर इंडिया की टीम को ग्राउंड पर यह भी देखने को मिला कि इलाके में घटना को लेकर गुस्सा और चिंता दोनों मौजूद हैं। लोग चाहते हैं कि सूर्या चौहान के परिवार को जल्द न्याय मिले और दोषियों को ऐसी सजा दी जाए जो समाज के लिए मिसाल बने। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों की नजरें अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। वहीं सूर्या के परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
पूरा वीडियो यहां देखें… हिंदू की हत्या पर खोड़ा के पड़ोसी मुसलमानों का रिएक्शन देखकर आ जायेगा गुस्सा! Khabar India








