Silver Price Crash: सोना-चांदी के बाजार में पिछले सप्ताह बड़ी गिरावट देखने को मिली। खासतौर पर चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव एक हफ्ते में 4,800 रुपये से ज्यादा टूट गया, जबकि घरेलू बाजार में भी कीमतों में नरमी देखने को मिली।
MCX और घरेलू बाजार दोनों में टूटी कीमतें
MCX पर पिछले सप्ताह 1 किलो चांदी का भाव 2,71,846 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था, जो गिरकर 2,67,000 रुपये के करीब पहुंच गया। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक घरेलू बाजार में चांदी का भाव 2,66,000 रुपये से घटकर 2,63,350 रुपये प्रति किलो रह गया।
Silver Price Crash: जनवरी के हाई लेवल से ₹1.90 लाख सस्ती हुई चांदी
जनवरी 2026 में MCX पर चांदी ने पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर पार किया था। उस समय इसका हाई लेवल 4,57,328 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। हालांकि अब मौजूदा कीमत की तुलना करें तो चांदी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 1,90,328 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।
Silver Price Crash: सोने की कीमत में भी नरमी
चांदी के साथ-साथ सोने की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर 22 मई को 24 कैरेट सोने का भाव 1,61,320 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो शुक्रवार को घटकर 1,61,049 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं 5 जून एक्सपायरी वाला वायदा सोना अपने हाई लेवल 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में अब करीब 41,935 रुपये सस्ता मिल रहा है। IBJA के अनुसार घरेलू बाजार में भी 10 ग्राम सोने का भाव 1,58,117 रुपये से घटकर 1,56,463 रुपये पर पहुंच गया। यानी एक सप्ताह में सोना 1,654 रुपये सस्ता हो गया।
कीमतों में गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ी
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स में मजबूती और मुनाफावसूली के चलते सोना-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। हालांकि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह गिरावट खरीदारी का मौका भी मानी जा रही है।
यह भी पढ़े : RCB के सामने 156 रन का लक्ष्य, वाशिंगटन सुंदर की फिफ्टी ने गुजरात की लाज बचाई








