अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “तत्काल ध्यान देने योग्य बात यह है कि ईरान और अमेरिका के बीच हुआ संघर्षविराम सभी मोर्चों पर लागू होता है, जिसमें लेबनान भी शामिल है।” उन्होंने कहा, “किसी एक मोर्चे पर संघर्षविराम का उल्लंघन, सभी मोर्चों पर संघर्षविराम का उल्लंघन माना जाएगा।”
अमेरिका और इजरायल की होगी जिम्मेदारी
वहीं, सोमवार को इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहियेह स्थित हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले का आदेश आईडीएफ को दिया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए कहा कि क्योंकि हिज्बुल्लाह ने संघर्ष विराम नियमों की अनदेखी की है और इजरायली इलाकों को निशाना बनाया है, इसलिए उसके ठिकानों को चुन-चुन कर नष्ट किया जाएगा। इस आदेश के बाद से ही लेबनान में इजरायली हमले बढ़ गए हैं।
Tehran: आईडीएफ ने दिया आदेश
सेना के अरबी भाषा के प्रवक्ता, अविचाय अद्राई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि लोगों को तुरंत उन इलाकों से कम से कम 1,000 मीटर (3,280 फीट) दूर चले जाना चाहिए क्योंकि इजरायल हमले की योजना बना रहा है।
खबर है कि दक्षिणी लेबनान के टायर शहर के पास शाम को कई जोरदार धमाके हुए। लेबनानी समाचार एजेंसी एनएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, टायर शहर के बाहर अल-हौश इलाके में एक बड़ा हमला हुआ। इसके कुछ ही देर बाद समुद्र किनारे के पास एक ड्रोन हमला भी किया गया।
ये भी पढ़ें… ट्रंप के सामने ईरान युद्ध से बाहर निकलने की चुनौती, खुद ही पैदा की समस्या








