West bengal: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित खाद्य भवन (Food Building) में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एग्रीकल्चरल मार्केटिंग विभाग के ज्वॉइंट सेक्रेटरी इंद्रदेव भट्टाचार्य संदिग्ध परिस्थितियों में ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तुरंत एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
सीढ़ियों से गिरकर पहली मंजिल तक पहुंचे अधिकारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इंद्रदेव भट्टाचार्य चौथी मंजिल पर स्थित अपने कार्यालय से पांचवीं मंजिल पर फाइनेंस विभाग जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान वह अचानक सीढ़ियों से फिसलकर नीचे गिर गए और पहली मंजिल तक जा पहुंचे। ऊंचाई अधिक होने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
West bengal: हादसे के बाद मचा हड़कंप
घटना के तुरंत बाद खाद्य भवन में मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। सहकर्मियों ने बिना देर किए घायल अधिकारी को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
West bengal: जांच में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही न्यू मार्केट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता पुलिस की साइंटिफिक विंग की टीम और फोटोग्राफर भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
कोलकाता एयरपोर्ट पर भी हुआ था हादसा
West bengal: इससे पहले 26 मई को कोलकाता एयरपोर्ट पर भी एक बड़ा हादसा सामने आया था। एयरपोर्ट की एक लिफ्ट की मरम्मत के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक नीचे गिर गई। हादसे की चपेट में आए तीन मजदूर घायल हो गए थे। हालांकि सभी को मामूली चोटें आई थीं और समय रहते उन्हें चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा दी गई थी।
ये भी पढ़े: पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड का खुलासा, खेल करियर की ईर्ष्या बनी हत्या की वजह








