Home » नई दिल्ली » दिल्ली के नवादा में सीवर लाइन का काम, 45 दिन तक बदले रहेंगे 38 DTC बसों के रूट

दिल्ली के नवादा में सीवर लाइन का काम, 45 दिन तक बदले रहेंगे 38 DTC बसों के रूट

Delhi Bus Route Diversion: पश्चिमी दिल्ली के लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण खबर है। अगर आप रोजाना नवादा, उत्तम नगर, मोहन गार्डन, विकासपुरी या द्वारका मोर के बीच यात्रा करते हैं, तो आने वाले दिनों में आपको थोड़ी अतिरिक्त योजना बनाकर निकलना होगा। नवादा मेट्रो स्टेशन के पास सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू होने के कारण कई बसों के रूट अस्थायी रूप से बदल दिए गए हैं।

38 DTC बसों के रूट में बदलाव

दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) के अनुसार, नवादा इलाके में चल रहे सीवर लाइन निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके चलते करीब 38 बस रूटों को वैकल्पिक मार्गों पर संचालित किया जा रहा है। प्रभावित रूटों में 783 और DW-3 जैसी प्रमुख बस सेवाएं भी शामिल हैं। इन बसों का संचालन फिलहाल निर्धारित वैकल्पिक रास्तों से किया जा रहा है, जिससे कुछ यात्रियों का यात्रा समय बढ़ सकता है।

Delhi Bus Route Diversion: 45 दिनों तक जारी रह सकती है व्यवस्था

डीटीसी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यह डायवर्जन अगले 45 दिनों तक या फिर निर्माण कार्य पूरा होने तक लागू रह सकता है। सभी बस डिपो को नए रूट प्लान का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित न हों।

Delhi Bus Route Diversion: यात्रियों को हो सकती है परेशानी

रूट डायवर्जन के कारण कुछ इलाकों में बसों की आवाजाही सामान्य से धीमी हो सकती है। खासकर ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लग सकता है। सफर से पहले जान लें ये जरूरी बातें, घर से निकलते समय 30 से 40 मिनट का अतिरिक्त समय रखें।नवादा क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है, इसलिए संभव हो तो वैकल्पिक मार्ग चुनें। विकासपुरी मोड़ और उत्तम नगर टर्मिनल का उपयोग बेहतर विकल्प हो सकता है। द्वारका मोर मेट्रो स्टेशन से मेट्रो सेवा का इस्तेमाल कर समय बचाया जा सकता है। यात्रा से पहले DTC की ताजा अपडेट जरूर जांच लें।

लोगों से सहयोग की अपील

Delhi Bus Route Diversion: डीटीसी ने कहा है कि यात्रियों को बेहतर और सुचारू परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए यह अस्थायी व्यवस्था लागू की गई है। विभाग ने लोगों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है ताकि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके।

 

 

ये भी पढ़े: Airtel यूजर्स परेशान! कॉल और इंटरनेट सेवाओं में आई दिक्कत, सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़