Home » Uncategorized » दिल्ली होटल अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़ी, इलाज के दौरान एक और घायल ने तोड़ा दम

दिल्ली होटल अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़ी, इलाज के दौरान एक और घायल ने तोड़ा दम

Delhi fire: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में हुए दर्दनाक होटल अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। होटल फ्लोरिश स्टे में लगी भीषण आग में गंभीर रूप से झुलसे एक और घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रशासन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है।

अस्पताल में चल रहा था इलाज

हादसे के बाद कई घायलों को दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज जारी था। इनमें से एक घायल की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गया। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 22 पहुंच गया है।

Delhi fire: जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक होटल में आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। अपनी जान बचाने के लिए कुछ लोग होटल की खिड़कियों से नीचे कूद गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Delhi fire: आग ने मचाई भारी तबाही

होटल फ्लोरिश स्टे में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में इमारत के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं और लपटों के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

आग लगने की वजह की जांच जारी

Delhi fire: फिलहाल जांच एजेंसियां आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं। शुरुआती जांच में सिलेंडर फटने की आशंका जताई गई थी, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों और तकनीकी रिपोर्टों के आधार पर जांच कर रही है। प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

 

 

ये भी पढ़ें: Khan Sir की कोचिंग पर फायर विभाग की नजर, जांच में मिलीं कई बड़ी खामियां