Home » बिहार » नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से रेप, वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव; पति-पत्नी गिरफ्तार

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से रेप, वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव; पति-पत्नी गिरफ्तार

Bihar news: बिहार के कैमूर जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, वारदात का वीडियो बनाकर उसे धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव डाला गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है मामला?

यह मामला कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 5 जून की शाम आरोपी एकराम अंसारी ने उसे अपने घर बुलाया था। वहां उसे कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिला दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला का आरोप है कि बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी की पत्नी शाहिदा बेगम मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बनाती रही।

Bihar news: वीडियो वायरल करने की दी धमकी

पीड़िता के मुताबिक, होश में आने के बाद आरोपी दंपति ने उसे वीडियो दिखाया और धमकी दी कि अगर उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। इसके बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की।

Bihar news: शिकायत मिलते ही पुलिस का एक्शन

मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्णा ने बताया कि 9 जून 2026 को पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद रामगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर आरोपी एकराम अंसारी (35) और उसकी पत्नी शाहिदा बेगम (26) को डरवन गांव से गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल फोन भी बरामद

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया ओप्पो कंपनी का एंड्रॉएड मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी एकराम अंसारी के खिलाफ पहले से भी महिलाओं से छेड़छाड़ के दो मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस ने लोगों से की अपील

Bihar news: पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

 

 

ये भी पढ़ें: ओडिशा में 755 नए डॉक्टरों और शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, मेडिकल सेवाएं होंगी मजबूत