NEET Re Exam: Neet को लेकर देश भर में लगातार भूचाल मचा हुआ है। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि NTA की तरफ से एक और गाइडलाइन निकाली गई है। जिसमें बताया गया है कि परीक्षा में क्या-क्या नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। एनटीए ने ये बताया है कि NEET (UG)-2026 की परीक्षा बिल्कुल निष्पक्ष, सुरक्षित और छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर कराई जाएगी। री-एग्जाम में यह ध्यान रखा जाएगा कि छात्रों का एक भी मिनट बर्बाद न हो। आइए जानते हैं कि एनटीए की तरफ से परीक्षा से जुड़े क्या-क्या बड़े बदलाव किए गए हैं।
तीन बड़े बदलाव
परीक्षा देने का समय बढ़ाया गया: पिछले कुछ सालों में छात्रों की शिकायत थी कि परीक्षा का समय कम दिया जाता है, इसीलिए इस बार नीट री-एग्जाम के लिए इसे 15 मिनट बढ़ाकर कुल 195 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट कर दिया गया है।परीक्षा के समय में बदलाव: परीक्षा के समय में भी बदलाव किया गया है। अब परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
रफ वर्क के लिए भी मिलेगी जगह: छात्रों को परीक्षा के दिन रफ वर्क या फिर फॉर्मूला सॉल्व करने के लिए अलग से जगह मिलेगी। क्वेश्चन पेपर में रफ वर्क वाली जगह को बढ़ा दिया गया है। पहले जहां दो पेज रफ वर्क के लिए मिलते थे, वहीं अब चार पेज मिलेंगे।

NEET Re Exam: क्या है समय बढ़ाने के पीछे की वजह?
एनटीए की तरफ से बताया गया है कि बढ़े हुए समय में परीक्षा से जुड़ी तमाम औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसमें अटेंडेंस शीट पर साइन करना और चेकिंग जैसी चीजें शामिल हैं, जिससे छात्रों का एक भी मिनट बर्बाद न हो और उन्हें पेपर सॉल्व करने का पूरा टाइम मिल पाए। रफ पेजों में हुए बदलाव की बात करें तो पहले ये पेज बुकलेट के आखिर में दिए जाते थे, जिससे लेफ्ट हैंड से लिखने वाले छात्रों को परेशानी होती थी। अब दो पेज शुरुआत में और दो पेज आखिर में दिए गए हैं। एनटीए ने बताया है कि सभी पेपर्स में ये नियम लागू होंगे।
एनटीए ने यह भी बताया है कि ये तमाम चीजें छात्रों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए की जा रही हैं। इससे माहौल और ज्यादा आरामदायक और आसान बन जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड में लिखे नियमों को ध्यान से पढ़ें और किसी भी जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
Written by- Anushka
ये भी पढ़े…तुगलकाबाद की पांच मंजिला इमारत में भड़की भीषण आग, धुएं से 3 लोगों की मौत, 8 को सुरक्षित निकाला गया








