Home » Trending » Flipkart GOAT Sale 2026: वॉशिंग मशीन, पंखे-कूलर से लेकर हर सामान पर बंपर छूट, खरीदारी का सुनहरा मौका

Flipkart GOAT Sale 2026: वॉशिंग मशीन, पंखे-कूलर से लेकर हर सामान पर बंपर छूट, खरीदारी का सुनहरा मौका

Flipkart GOAT Sale 2026: वॉशिंग मशीन, पंखे-कूलर से लेकर हर सामान पर बंपर छूट, खरीदारी का सुनहरा मौका

Flipkart GOAT Sale 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन, वॉशिंग मशीन, एयर कूलर, पंखा, स्मार्ट टीवी या घर के लिए कोई बड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ दिन का इंतजार आपके हजारों रुपये बचा सकता है। ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart अपनी बहुप्रतीक्षित GOAT Sale 2026 की शुरुआत 4 जुलाई से करने जा रही है। इस मेगा सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेस, फैशन, फर्नीचर और टू-व्हीलर समेत लगभग हर कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स और भारी डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है।Plus और Black सब्सक्राइबर्स के लिए यह सेल आम ग्राहकों से 24 घंटे पहले लाइव होगी, जिससे उन्हें शानदार डील्स का पहला मौका मिलेगा।

हर कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर मिलेगी बड़ी बचत

Flipkart ने GOAT Sale 2026 के लिए अपनी माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। इसके अनुसार सेल में iPhone 17 सीरीज, प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, वॉशिंग मशीन, एयर कूलर, सीलिंग और टेबल फैन, ब्लूटूथ स्पीकर, बेड मैट्रेस, फैशन प्रोडक्ट्स, ब्यूटी आइटम्स और फर्नीचर पर आकर्षक ऑफर्स दिए जाएंगे।इसके अलावा दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी विशेष डिस्काउंट और ऑफर्स उपलब्ध रहेंगे। यानी रोजमर्रा के उपयोग की चीजों से लेकर महंगे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स तक, लगभग हर सेगमेंट में ग्राहकों को बचत का मौका मिलेगा।

Flipkart GOAT Sale 2026: बैंक ऑफर्स से मिलेगा अतिरिक्त फायदा

Flipkart ने इस सेल के लिए ICICI Bank, BOBCARD और HSBC के साथ साझेदारी की है। इन बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।हालांकि, अन्य बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस, नो-कॉस्ट EMI और कैशबैक से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कंपनी सेल शुरू होने से पहले इन ऑफर्स का भी खुलासा कर सकती है।फिलहाल Flipkart ने केवल यह संकेत दिया है कि किन-किन कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स मिलेंगे। अलग-अलग प्रोडक्ट्स की फाइनल कीमत और डिस्काउंट की जानकारी सेल शुरू होने से ठीक पहले या सेल लाइव होने के साथ जारी की जाएगी। ऐसे में ग्राहकों को लॉन्च से पहले आने वाली डील्स पर भी नजर बनाए रखनी चाहिए।

Flipkart GOAT Sale 2026: Amazon Prime Day Sale से होगी सीधी टक्कर

Flipkart की GOAT Sale के साथ ही Amazon भी 4 जुलाई से अपनी Prime Day Sale शुरू करने जा रहा है, जो 6 जुलाई तक चलेगी। इस सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra और iPhone 17 Pro Max जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर 30,000 रुपये तक की छूट मिलने का दावा किया गया है।Prime Day Sale से पहले Amazon ने अपनी Prime मेंबरशिप भी सीमित समय के लिए सस्ती कर दी है। अब ग्राहक 1,499 रुपये की बजाय 999 रुपये में Prime सदस्यता लेकर सेल का लाभ उठा सकते हैं।अगर आप किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट या होम अप्लायंस की खरीदारी करने वाले हैं, तो Flipkart GOAT Sale और Amazon Prime Day Sale दोनों की कीमतों और बैंक ऑफर्स की तुलना करना बेहतर रहेगा। सही समय पर खरीदारी करने से आप हजारों रुपये की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं।

ये भी पढ़े…….योगी सरकार का बड़ा तोहफा ₹20 करोड़ से यूपी में बदलेगी पड़ाव-रामनगर मार्ग की तस्वीर, 2 अंडरपास तैयार