Delhi climate: दिल्ली-एनसीआर में आखिरकार मानसून का असर साफ दिखने लगा है। शुक्रवार को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और आसपास के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद कई जगहों पर रुक-रुककर बारिश हुई। बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है।
आज रात तक बारिश के आसार, तेज हवाएं भी चलेंगी
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। साथ ही बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। आज अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से कम रहेगा।
Delhi climate: शनिवार को भी रहेगा बारिश का सिलसिला
शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ तेज हवाएं और गरज-चमक की भी संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
Delhi climate: 5 दिन की देरी से पहुंचा मानसून
इस बार दिल्ली में मानसून तय समय से करीब पांच दिन देरी से पहुंचा। 2 जुलाई को मानसून ने राष्ट्रीय राजधानी में दस्तक दी। साल 2021 के बाद यह पहला मौका है, जब मानसून जुलाई महीने में दिल्ली पहुंचा है।
भीषण गर्मी से मिली राहत
Delhi climate: मानसून आने से पहले दिल्ली में जून के दौरान भीषण गर्मी और हीटवेव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। कई दिनों तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। वहीं बारिश से पहले उमस ने भी लोगों का हाल बेहाल कर रखा था। अब मानसून सक्रिय होने के बाद मौसम में ठंडक आई है और लोगों को राहत महसूस हो रही है।
ये भी पढ़े: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में RSS ने तोड़ी चुप्पी, योगी सरकार की कार्रवाई पर दिया बड़ा बयान








