Home » एक्सक्लूसिव » ओमानी को-पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला’, अब हुई पहचान पढे़ आतंकी घटना’ की पूरी कहानी

ओमानी को-पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला’, अब हुई पहचान पढे़ आतंकी घटना’ की पूरी कहानी

Captain Smit Machchhar:

Captain Smit Machchhar: 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुए कॉकपिट हमले को संयुक्त अरब अमीरात ने ‘आतंकवादी कृत्य’ की कोशिश बताया है। UAE के अटॉर्नी जनरल काउंसलर डॉ. हमद सैफ अल शम्सी ने 3 अक्टूबर को कहा कि जांच में सामने आया है कि को-पायलट ने विमान के कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर क्रैश एक्स से हमला किया और विमान के फ्लाइट कंट्रोल पर कब्जा करने की कोशिश की।

कॉकपिट में क्रैश एक्स से किया हमला

UAE की सरकारी समाचार एजेंसी WAM के मुताबिक, को-पायलट ने उड़ान के दौरान अपनी कथित योजना को अंजाम देना शुरू किया। उसने कॉकपिट में कैप्टन पर इमरजेंसी क्रैश एक्स से हमला किया और इसके बाद विमान के नियंत्रण को अपने हाथ में लेने की कोशिश की। घटना के दौरान विमान का नियंत्रण प्रभावित हुआ और फ्लाइट को अपना रास्ता बदलना पड़ा। बाद में विमान को सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारा गया। शुरुआती आधिकारिक जानकारी के मुताबिक घटना में चालक दल के कुछ सदस्य घायल हुए थे।

Captain Smit Machchhar: कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे कैप्टन

रिपोर्टों के अनुसार, हमले में घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे। इसके बाद विमान में मौजूद अन्य क्रू सदस्यों और यात्रियों ने हमलावर को काबू करने में मदद की। दो रिजर्व पायलटों ने बाद में विमान को सुरक्षित रूप से तबूक पहुंचाया। फ्लाइट में 170 से ज्यादा लोग सवार थे। विमान के सऊदी अरब में सुरक्षित उतरने के बाद घायल कैप्टन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्टों के मुताबिक उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

Captain Smit Machchhar: ओमानी को-पायलट की पहचान

जांच में आरोपी को-पायलट की पहचान हम्माम अल-हमामी के रूप में सामने आई है, जो ओमान का नागरिक है। उसके पुराने रिकॉर्ड और पूर्व रोजगार से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। विभिन्न रिपोर्टों में उसके पिछले करियर के दौरान सुरक्षा संबंधी चिंताओं का उल्लेख किया गया है, हालांकि इन दावों और घटना के बीच संबंध की अंतिम पुष्टि अभी जांच का विषय है।

मकसद और संभावित कनेक्शन की जांच जारी

UAE के अटॉर्नी जनरल ने कहा है कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है। अधिकारी हमले के मकसद, संभावित कनेक्शन, पूर्व योजना और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रहे हैं। इसके लिए भौतिक और डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच भी की जा रही है। अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद जारी किए जाएंगे। 30 सितंबर को घटना के तुरंत बाद UAE की जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने इसे सुरक्षा संबंधी घटना बताया था और कहा था कि आधिकारिक जांच पूरी होने तक अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित न की जाएं। अब UAE अभियोजन की ओर से इसे आतंकवादी कृत्य की कोशिश बताया गया है, जबकि हमले के पीछे की पूरी वजह और किसी संगठन या बाहरी नेटवर्क से संभावित संबंध की जांच अभी जारी है।

यह भी पढ़े : क्या यूपी से हो गई अजय राय की छुट्टी? आराधन मिश्रा को उतारकर क्या है कांग्रेस की रणनीति?