Mathura News: जनपद मथुरा के नौहझील क्षेत्र के युवा निशानेबाज दुर्गेश प्रधान ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी स्टेट राइफल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे नौहझील और बाजना क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में दिखाया दम
जानकारी के अनुसार, नौहझील क्षेत्र के गांव नौरंगपुर निवासी एवं बाजना भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान ने नई दिल्ली में आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एवं पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन (UPSRA) के तत्वावधान में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में किया गया। दुर्गेश प्रधान ने 10 मीटर पिस्टल पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में शानदार निशानेबाजी करते हुए निर्धारित क्वालिफाइंग अंक से अधिक स्कोर हासिल किया। प्रतियोगिता के कड़े मुकाबलों के बीच उन्होंने बेहतरीन एकाग्रता और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए स्टेट स्तर के लिए क्वालिफाई करने में सफलता प्राप्त की।
Mathura News: क्षेत्र में खुशी की लहर
बताया गया कि प्रतियोगिता में क्वालिफाई करने के लिए न्यूनतम 340 अंक निर्धारित थे, जबकि दुर्गेश प्रधान ने इससे अधिक अंक अर्जित कर अपनी जगह पक्की की। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। इसके साथ ही दुर्गेश प्रधान की सफलता की खबर मिलते ही नौहझील और बाजना क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों, खेल प्रेमियों और उनके समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी जताई खुशी
दुर्गेश प्रधान की उपलब्धि पर जन कल्याण योजना के जिला अध्यक्ष मनीष जिंदल, प्रधान प्रशांत गुप्ता, उमाकांत शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, करतार चौधरी, सरोश सनावली, चमन बिहारी महाराज, दिनेश चौधरी, मुकेश वाश्र्णेय, बरौठ के प्रधान रोकेश, संजय प्रधान, मोहन फौजी, पुष्पेंद्र चौधरी सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़े… यूपी में नंबर-1 बनी गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट, IGRS शिकायत निस्तारण में रचा नया कीर्तिमान








