Aamir Khan Third Marriage: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ मुंबई स्थित अपने घर पर बेहद निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। शादी में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी रही, जबकि अब इस खास मौके के बाद सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह आमिर की शादी को लेकर मजाकिया अंदाज में चुटकी लेते नजर आ रहे हैं।
कपिल शर्मा शो का पुराना वीडियो बना चर्चा का विषय
वायरल हो रहा यह वीडियो ‘द कपिल शर्मा शो’ का है। शो के दौरान कपिल शर्मा ने आमिर खान की पर्सनल लाइफ का जिक्र करते हुए सलमान खान से मजाक में कहा था कि आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड से सबको मिलवा दिया है, जबकि सलमान उनसे उम्र में छोटे होने के बावजूद अब तक शादी नहीं कर रहे हैं।इस पर सलमान खान ने अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “आमिर की बात ही अलग है। वो परफेक्शनिस्ट हैं। जब तक शादी को बिल्कुल परफेक्ट नहीं बना लेंगे, तब तक करते रहेंगे।” सलमान का यह बयान उस समय दर्शकों को खूब पसंद आया था और अब आमिर की तीसरी शादी के बाद यह वीडियो फिर से वायरल हो गया है।
Aamir Khan Third Marriage: गौरी स्प्रैट के साथ रजिस्टर्ड मैरिज
आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने अपने मुंबई स्थित पाली हिल स्थित घर पर सादगी भरे माहौल में रजिस्टर्ड मैरिज की। इस समारोह में परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से कुछ चुनिंदा मेहमान शामिल हुए। शादी को पूरी तरह निजी रखा गया और बाद में इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस ने नवविवाहित जोड़ी को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं।
Aamir Khan Third Marriage: 25 साल पुरानी दोस्ती बनी जीवनसाथी का रिश्ता
आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार गौरी स्प्रैट को सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टनर के तौर पर दुनिया से मिलवाया था। अभिनेता ने बताया था कि दोनों एक-दूसरे को 25 साल से भी ज्यादा समय से जानते हैं, लेकिन उनकी दोस्ती कुछ समय पहले प्यार में बदली। लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।
आमिर खान की तीसरी शादी
गौरी स्प्रैट के साथ यह आमिर खान की तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और आइरा खान हैं। दोनों का साल 2002 में तलाक हो गया था। इसके बाद आमिर ने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। इस रिश्ते से उनका एक बेटा आजाद है। हालांकि, 2021 में आमिर और किरण ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। अब गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है।
ये भी पढ़े…..CM योगी की अपील, चैंपियन एक दिन में नहीं बनते; बच्चों को खेलों से जोड़ने का किया आग्रह








