Home » उत्तर प्रदेश » गाजियाबाद में चली तबादला एक्सप्रेस से पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप, 65 का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट…

गाजियाबाद में चली तबादला एक्सप्रेस से पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप, 65 का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट…

गाजियाबाद में चली तबादला एक्सप्रेस

UP News: गाजियाबाद पुलिस विभाग में मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यहां डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने 65 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए। तबादला सूची में 47 उपनिरीक्षक (दरोगा) के अलावा कई हेड कांस्टेबल भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिन पुलिसकर्मियों की एक ही स्थान पर तैनाती को दो वर्ष या उससे अधिक समय हो चुका था, उन्हें नई जगहों पर नियुक्त किया गया है। सभी को अलग-अलग थाना क्षेत्रों, पुलिस चौकियों और सर्किलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पुलिस लाइन से तैनात कर्मियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

जारी तबादला सूची में पुलिस लाइन में तैनात कई उपनिरीक्षकों के नाम भी शामिल हैं। इनमें से कई अधिकारियों को चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि अन्य को विभिन्न थानों में नियुक्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह तबादले नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किए गए हैं। इसका उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना, कार्यों का संतुलित वितरण सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करना है।

UP News: इन सभी के हुए तबादले…

ये भी पढ़े… कौन है प्रमोद नौटियाल? जिन्हें बद्रीनाथ मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप में धामी सरकार ने किया सस्पेंड