IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। शुरुआती तीन मैचों में टीम को जीत नहीं मिली है। तीसरे टी20 में 125 रन की बड़ी हार के बाद प्लेइंग-11 में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है।
IND vs ENG: संजू सैमसन की वापसी पर बोले अभिषेक नायर-
भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने कहा कि सिर्फ संजू सैमसन को टीम में शामिल करने के लिए टीम कॉम्बिनेशन से समझौता नहीं करना चाहिए। उनके मुताबिक, सैमसन को तभी मौका मिलना चाहिए जब उन्हें टॉप-3 में बल्लेबाजी का अवसर मिले।
IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी को मिली थी टॉप ऑर्डर में जगह-
मैनचेस्टर टी20 में संजू सैमसन की जगह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था। शुरुआती तीन मैचों में संजू के बल्ले से केवल 6 रन निकले, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने यह बदलाव किया।
मिडिल ऑर्डर में नहीं खिलाने की सलाह-
अभिषेक नायर का मानना है कि संजू सैमसन को नंबर-4, 5 या 6 पर उतारना सही फैसला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सैमसन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ओपनर या टॉप-3 बल्लेबाज के रूप में आया है, इसलिए उन्हें उसी भूमिका में मौका मिलना चाहिए।
तिलक वर्मा को बाहर करने पर भी दी राय-
नायर ने तिलक वर्मा को बाहर कर संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में खिलाने के सुझाव से भी सहमति नहीं जताई। उन्होंने कहा कि टीम को घबराहट में बदलाव करने से बचना चाहिए और खिलाड़ियों को उनकी स्वाभाविक बल्लेबाजी पोजीशन पर ही मौका देना चाहिए।
हालात समझने में हुई चूक-
नायर के अनुसार, इंग्लैंड और आयरलैंड की पिचों पर भारतीय बल्लेबाज परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में सफल नहीं रहे। उन्होंने कहा कि टीम को जल्दबाजी में फैसले लेने के बजाय मौजूदा रणनीति पर शांत रहकर काम करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- चाइल्ड रेपिस्ट की वापसी के बदले पाकिस्तान ने रखी नई शर्त, जानिए पूरा मामला








