GURURAM NEWS: यूँ तो गुरूग्राम साइबर हब है , लेकिन बीते कुछ दिनों में गुरुग्राम का हाल बेहाल दिख रहा है। गुरुग्राम अकेले भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 0.6% का योगदान देता है, जो लगभग 2 लाख करोड़ की भारी-भरकम राशि है। इसके साथ ही, हरियाणा राज्य के कुल राजस्व का करीब 50% से 60% हिस्सा इसी अकेले शहर से आता है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में यह चंडीगढ़ और मुंबई के बाद पूरे भारत में तीसरे स्थान पर है।
बारिश के बाद सिटी का हाल बेहाल
लेकिन जैसे ही आसमान से बारिश की बूंदें गिरती है यहां की सच्ची तस्वीरें सामने आ जाती है। शहर की इस बदहाल व्यवस्था की पोल एक बार फिर 7 जुलाई, 2026 को खुल गई, जब नरसिंहपुर इलाके के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48) का एक मुख्य हिस्सा धंस गया। सड़क के इस तरह अचानक धंसने से इफ्को चौक (IFFCO Chowk) से लेकर नरसिंहपुर तक लगभग 8 से 10 किलोमीटर लंबा भीषण ट्रैफिक जाम लग गया । इस संकट के कारण जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस को तुरंत मौके पर पहुंचकर जयपुर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए आपातकालीन रूट डायवर्जन (Route Diversion) जारी करना पड़ा जिससे कोई बड़ा हादसा न हो सके।
GURURAM NEWS: केवल ऊपरी ढांचा सही करना नहीं है समस्या का हल
गुरुग्राम का ऐसा संकट बार बार देखने को मिलता है । समस्या तब तक नहीं ठीक होगी जब तक प्रशासनिक इच्छाशक्ति के साथ एक दूरदर्शी सिविल इंजीनियरिंग ओवरहॉल और दीर्घकालिक जल निकासी प्रबंधन प्रणाली को लागू नहीं किया जाता।
ये भी पढ़े… क्या ईरान पर परमाणु बम गिराएगा अमेरिका? ट्रंप के आक्रामक तेवर








