Breaking News
Home » तेलंगाना » तेलंगाना में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: पोक्सो केस के आरोपी ने पत्नी, बच्चों समेत 6 लोगों की ली जान

तेलंगाना में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: पोक्सो केस के आरोपी ने पत्नी, बच्चों समेत 6 लोगों की ली जान

पोक्सो आरोपी ने पत्नी समेत 6 को मारा

Telangana Murder Case: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में एक ही दिन में छह लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, पोक्सो एक्ट के एक आरोपी ने जमानत पर बाहर आने के बाद अपनी पत्नी, दो बच्चों और उस नाबालिग लड़की समेत कुल छह लोगों की हत्या कर दी, जिसने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पोक्सो केस में था आरोपी

पुलिस के अनुसार, यह घटना रंगा रेड्डी जिले के शाहाबाद क्षेत्र के दैवलागुडा गांव की है। आरोपी की पहचान राजशेखर के रूप में हुई है। कुछ दिन पहले उसके खिलाफ एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में जमानत मिलने के बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया।जांच में सामने आया है कि राजशेखर ने सबसे पहले चाकू से हमला कर अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। अपने ही परिवार की हत्या करने के बाद वह दूसरी जगह पहुंचा।

Telangana Murder Case: पोक्सो आरोपी ने पत्नी समेत 6 को मारा
पोक्सो आरोपी ने पत्नी समेत 6 को मारा
नाबालिग, उसकी मां और नानी की भी हत्या

इसके बाद आरोपी उस नाबालिग लड़की के घर पहुंचा, जिसने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। वहां उसने लड़की, उसकी मां और नानी पर चाकू से हमला कर उनकी भी हत्या कर दी। इस तरह आरोपी ने कुल छह लोगों की जान ले ली।तेलंगाना पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने खिलाफ पोक्सो का मामला दर्ज होने के बाद बदले की भावना से इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, उसने अपनी पत्नी, दो बच्चों और तीन अन्य लोगों की चाकू मारकर हत्या की।

आरोपी हिरासत में, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजशेखर को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे स्थानीय पुलिस थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ औपचारिक मामला दर्ज किया गया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वारदात किस क्रम में हुई और इसके पीछे की पूरी वजह क्या थी।