Home » Technology » देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को 17 जुलाई को मिलेगी हरी झंडी, जानें इसकी बड़ी खूबियां

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को 17 जुलाई को मिलेगी हरी झंडी, जानें इसकी बड़ी खूबियां

 Hydrogen Train:
 Hydrogen Train:

Hydrogen Train: हरियाणा के लिए 17 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद-सोनीपत रेलवे ट्रैक पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन के बाद आम यात्री भी इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। ट्रेन का आधुनिक और लग्जरी इंटीरियर पहले ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर चुका है।

Hydrogen Train: 10 कोच, 2,638 यात्रियों की क्षमता-

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 10 कोचों से लैस है और इसमें एक बार में 2,638 यात्री सफर कर सकते हैं। यह ट्रेन 110 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम होगी। इसे दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल किया जा रहा है।

Hydrogen Train: हाइड्रोजन से बनेगी बिजली, प्रदूषण होगा लगभग शून्य-

इस ट्रेन में 1200 किलोवाट का हाइड्रोजन फ्यूल सेल सिस्टम लगाया गया है। इसमें डीजल की जगह हाइड्रोजन से बिजली पैदा होगी, जिससे कार्बन उत्सर्जन लगभग शून्य रहेगा। यह ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ परिवहन की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं-

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में आरामदायक सीटें, पंखे, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, खड़े यात्रियों के लिए हैंडग्रिप और अन्य आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसका इंटीरियर भी यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।

हाइड्रोजन ट्रेन की प्रमुख खासियतें-

10 कोच और 2,638 यात्रियों की क्षमता

1200 किलोवाट का हाइड्रोजन फ्यूल सेल सिस्टम

110 से 140 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार

डीजल की जगह हाइड्रोजन से बिजली उत्पादन

कार्बन उत्सर्जन लगभग शून्य

आधुनिक और आरामदायक यात्री सुविधाएं

सीएम नायब सैनी ने बताया हरियाणा के लिए गौरव का पल-

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वच्छ, आधुनिक और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रहा है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ हरियाणा से होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना विकसित भारत, हरित ऊर्जा और अत्याधुनिक रेल तकनीक के संकल्प को नई मजबूती देगी।

यह भी पढ़े- T20 History: 270 रन का ऐतिहासिक रन चेज, स्टीव स्मिथ की टीम ने तोड़ा पंजाब किंग्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड