IND vs ENG: विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों में 65 रन बनाए। पहले वनडे में सिर्फ 5 रन पर आउट होने के बाद विराट ने दमदार वापसी की और अपने वनडे करियर का 78वां अर्धशतक जड़ दिया।
IND vs ENG: सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा-
इस पारी के साथ विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 33वां 50+ स्कोर बनाया। इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर (32) को पीछे छोड़ दिया और इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर (भारतीय)-
विराट कोहली – 33 (25 अर्धशतक, 8 शतक)
सचिन तेंदुलकर – 32 (23 अर्धशतक, 9 शतक)
राहुल द्रविड़ – 26 (19 अर्धशतक, 7 शतक)
एमएस धोनी – 24 (23 अर्धशतक, 1 शतक)
सुनील गावस्कर – 23 (19 अर्धशतक, 4 शतक)
विवियन रिचर्ड्स की बराबरी-
वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली का यह 14वां 50+ स्कोर था। उनके नाम अब इंग्लैंड के खिलाफ 3 शतक और 11 अर्धशतक दर्ज हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स की बराबरी कर ली है।
अब सिर्फ कुमार संगकारा आगे-
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली अब संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में उनसे आगे सिर्फ कुमार संगकारा हैं।
विराट ने फिर दिखाई क्लास-
लंबे समय तक शांत रहने वाला विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर बड़े मैच में बोला। उनकी यह पारी न सिर्फ भारत के लिए अहम रही, बल्कि उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास के पन्नों में एक और उपलब्धि जोड़ दी।
यह भी पढ़े- उपभोक्ता आयोग के नई कार देने वाले आदेश को चुनौती देगी मारुति सुजुकी, फ्यूल में मिलावट का किया दावा








