Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में टीचर से गैंगरेप, बनाया वीडियो: ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR

मुजफ्फरनगर में टीचर से गैंगरेप, बनाया वीडियो: ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR

मुजफ्फरनगर टीचर गैंगरेप केस
मुजफ्फरनगर टीचर गैंगरेप केस

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक 22 वर्षीय प्राइवेट स्कूल टीचर ने गैंगरेप, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि दो युवकों ने उसका अपहरण कर उसे नशीला पदार्थ खिलाया। बेहोश होने के बाद उसे जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया और पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

पीड़िता के अनुसार, इसी वीडियो के जरिए आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करते रहे। उन्होंने धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया और कहा कि मदरसे चलो, वहां से पैसे लेकर हैदराबाद चलेंगे और साथ रहेंगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की।इन सब से परेशान होकर युवती ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने देर रात करीब 11 बजे चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें बनाई गई हैं। मामला रतनपुरी थाना क्षेत्र का है।

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर टीचर गैंगरेप केस
मुजफ्फरनगर टीचर गैंगरेप केस
अप्रैल में किडनैप कर रेप का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रतनपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है और पास के एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। उसके अनुसार, अप्रैल महीने में गांव के रहने वाले वसीम (24) और जावेद (24) ने उसका अपहरण किया। दोनों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और जंगल में ले गए।वहां दोनों ने उसके साथ रेप किया और घटना का वीडियो बना लिया। पीड़िता का कहना है कि डर और बदनामी के कारण उसने उस समय अपने परिवार को इस बारे में कुछ नहीं बताया।

वीडियो दिखाकर करते रहे ब्लैकमेल

पीड़िता के मुताबिक, घटना के बाद से दोनों आरोपी लगातार वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करते रहे। वे उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते थे। आरोपी कहते थे कि मदरसे चलो, वहां से पैसे लेकर हैदराबाद चलेंगे और वहीं साथ रहेंगे।जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट भी की।

14 जुलाई को फिर रेप करने का आरोप

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 14 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे आरोपियों ने फिर से उसे ब्लैकमेल कर बुलाया और उसके साथ दोबारा रेप किया।इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने दोनों को देख लिया और शोर मचा दिया। लोगों के पहुंचने पर दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना मिलने पर पीड़िता के परिजन भी वहां पहुंच गए। घर लौटने के बाद उसने अपने परिवार को पूरी घटना के बारे में बताया।

मुजफ्फरनगर टीचर गैंगरेप केस
मुजफ्फरनगर टीचर गैंगरेप केस
समझौते के लिए पैसे देने की बात

पीड़िता का आरोप है कि बुधवार सुबह वसीम की मां और बहन उसके घर आईं। उन्होंने उससे पैसे लेकर मामला खत्म करने और केस दर्ज न कराने की बात कही, लेकिन उसने समझौता करने से इनकार कर दिया।शिकायत के आधार पर पुलिस ने वसीम, जावेद, वसीम की मां और उसकी बहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, जावेद मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है, जबकि वसीम एक निजी स्कूल में शिक्षक है।

पुलिस का बयान

रतनपुरी थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष पहले से एक-दूसरे को जानते थे और उनके घरों के बीच लगभग 500 मीटर की दूरी है।वहीं, बुढ़ाना सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के दौरान मिलने वाले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें…पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा: भारी भीड़ के बीच 2 श्रद्धालुओं ने गंवाई जान, कई घायल होने की आशंका