Home » नई दिल्ली » दिल्ली में सियासी हलचल! जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में सियासी हलचल! जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचे अरविंद केजरीवाल

Jantar Mantar Protest: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर शिक्षा सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सोनम वांगचुक का समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

सोनम वांगचुक के संघर्ष को बताया युवाओं की लड़ाई

केजरीवाल ने कहा कि सोनम वांगचुक अपने लिए नहीं, बल्कि देश के छात्रों और युवाओं के भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा देने वाला हर छात्र अपने सपनों के साथ परीक्षा केंद्र जाता है, लेकिन बार-बार हो रहे पेपर लीक से उसका विश्वास कमजोर हो रहा है।

Jantar Mantar Protest: पेपर लीक पर सरकार को घेरा

उन्होंने कहा कि पहले प्रतियोगी परीक्षाओं में इस तरह के मामले सामने नहीं आते थे, लेकिन अब लगातार प्रश्नपत्र लीक होने से युवाओं का मनोबल गिर रहा है। उनके मुताबिक, हर बार जांच और गिरफ्तारियों की बात होती है, लेकिन बाद में आरोपी जमानत पर छूट जाते हैं और अगले साल फिर वही स्थिति बन जाती है।

नीट विवाद और छात्रों की आत्महत्या का जिक्र

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा विवाद के बाद कई छात्रों ने आत्महत्या की, लेकिन सरकार ने परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को गंभीरता से सुनना समय की मांग है।

Jantar Mantar Protest: अन्ना आंदोलन का दिया उदाहरण

अपने संबोधन में केजरीवाल ने 2011 के अन्ना हजारे आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भी सरकार ने जनभावनाओं को नजरअंदाज किया था और बाद में उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार शिक्षा और युवाओं के मुद्दों की अनदेखी करती रही तो राजनीतिक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव की जरूरत है। उन्होंने सुझाव दिया कि शिक्षा सुधार की जिम्मेदारी सोनम वांगचुक जैसे व्यक्ति को दी जानी चाहिए।

ये भी पढ़े… ईरान-अमेरिका टकराव और गहरा! यूएस सेंट्रल कमांड का दावा- नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे 3 जहाजों को रोका