Home » राष्ट्रीय » प्रधानमंत्री आज दिखाएंगे हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी: जानिए प्राइसिंग और ट्रेन का तय रूट

प्रधानमंत्री आज दिखाएंगे हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी: जानिए प्राइसिंग और ट्रेन का तय रूट

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज रवाना

India Hydrogen Train: आज देश के लिए फिर से एक ऐतिहासिक पल होने वाला है। आज प्रधानमंत्री देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इस ट्रेन का रूट क्या होगा और टिकट का प्राइस कितना होगा। आइए जानते हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 17 जुलाई को जींद से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।उद्घाटन के दिन यानी आज इस हाइड्रोजन ट्रेन में जींद से सोनीपत के बीच पड़ने वाले पांच रेलवे स्टेशनों (पांडु पिंडारा, गोहाना, लाठ, मोहाना और सोनीपत) से 1000 विद्यार्थी सवार होंगे और यात्रा करेंगे।

हाइड्रोजन ट्रेन का रूट क्या होगा?

यह हाइड्रोजन ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी। इस रूट की कुल दूरी 89 किलोमीटर होगी, जिसे 2 घंटे में पूरा किया जाएगा।यह ट्रेन जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भांबेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंडराई, गोहाना, रबड़ा, लाठ, मोहाना, हरियाणा और बरवासनी समेत 12 स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में कुल 682 सीटें हैं। हालांकि, खड़े होकर सफर करने वाले यात्रियों को मिलाकर लगभग 2600 यात्री एक साथ इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे।

हाइड्रोजन ट्रेन का किराया कितना है?

जींद से सोनीपत के बीच का किराया 5 रुपये से 25 रुपये तक रखा गया है। किराए को बाकी ट्रेनों के जितना ही रखा गया है।जींद से सुबह 07:40 बजे चलेगी और फिर सोनीपत सुबह 09:40 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन सुबह 10:30 बजे सोनीपत से चलेगी और दोपहर 01:00 बजे जींद पहुंचेगी।

Written by- Mansi Sharma