Ayodhya: राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति और धार्मिक संगठनों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। अयोध्या के कई संतों और धार्मिक संगठनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जन आस्था से जुड़े विषय पर सही रुख अपनाया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
अयोध्या की छवि खराब करने की कोशिश
Ayodhya: राम मंदिर का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहा विपक्ष
Ayodhya: विश्व हिंदू परिषद का रुख सही
विश्व हिंदू परिषद की ओर से चंपत राय के समर्थन में दिए गए बयान पर भी संत सीताराम दास ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का रुख सही है और चंपत राय को संगठन के किसी पद से हटाया नहीं गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद जो भी निर्णय सामने आएगा, उसे सभी को स्वीकार करना चाहिए।
Ayodhya: सत्ता हासिल करने की राजनीति
Ayodhya: जिम्मेदार लोगों से जवाब मांगा जाए
राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े विवाद पर कल्कि राम ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उस समय पद पर मौजूद जिम्मेदार लोगों से जवाब मांगा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महासचिव पद पर रहते हुए व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखना प्रमुख जिम्मेदारी थी।
ये भी पढ़ें… योगी का गाज़ियाबाद में सपा पर तीखा हमला, बोले- शिवभक्तों से थी दिक्कत, अपराधियों से नहीं








