MPESB Final Result 2026: पुलिस सूबेदार और स्टेनोग्राफर परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। MPESB (मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल) ने पुलिस सूबेदार और स्टेनोग्राफर परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।
MPESB Final Result 2026: कैसे देखें रिजल्ट-
जिन परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वे MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से कुल 500 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें सूबेदार के 28 पद और स्टेनोग्राफर के 472 पद आरक्षित किए गए हैं।
MPESB Final Result 2026: कहां से करें डाउनलोड-
पुलिस सूबेदार और स्टेनोग्राफर परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना फाइनल रिजल्ट MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
– सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
– होमपेज पर दिखाई देने वाले Latest Updates सेक्शन को खोलें।
– यहां Final Result Subedar (Stenographer) Asst. Sub-Inspector Recruitment Test – 2025 लिंक पर क्लिक करें।
– अब मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करें।
– इसके बाद आपका फाइनल रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
– भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
MPESB परीक्षा के लाभ-
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), जिसे पहले व्यापम के नाम से जाना जाता था, राज्य में विभिन्न सरकारी भर्तियों का प्रमुख भर्ती बोर्ड है। इसके माध्यम से पुलिस, पटवारी, शिक्षक, स्वास्थ्य, वन, कृषि और अन्य कई विभागों में पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां की जाती हैं।
MPESB परीक्षाओं के प्रमुख फायदे-
सरकारी नौकरी का अवसर- परीक्षा में सफल होने पर उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में स्थायी नौकरी, आकर्षक वेतन और अन्य सरकारी सुविधाएं मिलती हैं।
एकीकृत भर्ती प्रक्रिया- MPESB कई भर्तियों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) आयोजित करता है, जिसका स्कोर विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं में उपयोग किया जा सकता है।
पारदर्शी चयन प्रणाली- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए सभी अभ्यर्थियों का निष्पक्ष और समान मानकों पर मूल्यांकन किया जाता है।
स्थानीय उम्मीदवारों को लाभ- परीक्षा में मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान (MP GK) को विशेष महत्व दिया जाता है, जिससे राज्य के अभ्यर्थियों को बेहतर अवसर मिलते हैं।
स्कोरकार्ड की लंबी वैधता- पात्रता परीक्षा का स्कोर निर्धारित अवधि तक मान्य रहता है, जिससे उम्मीदवारों को हर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा दोबारा नहीं देनी पड़ती।
यह भी पढ़े- टीएमसी के खातों में 164 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन! केंद्रीय जांच एजेंसी ने बैंक से मांगा ब्योरा








