Sonam Wangchuk CJP Protest: पर्यावरण और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने अनिश्चितकालीन अनशन को समाप्त करने की शर्त सार्वजनिक करते हुए कहा है कि यदि विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद संसद के मानसून सत्र में शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और सुधार का मुद्दा उठाने का भरोसा देते हैं, तो वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे।
शिक्षा सुधार पर सरकार से जवाबदेही की मांग
वांगचुक ने कहा कि यदि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था की हालिया विफलताओं, विशेषकर पेपर लीक मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार करती है, तो वह अपना अनशन खत्म कर देंगे।
Sonam Wangchuk CJP Protest: संसद में मुद्दा उठाने का आश्वासन भी शर्त
उन्होंने दूसरी शर्त के रूप में कहा कि यदि वह और सीजेपी (CJP) का प्रतिनिधिमंडल संसद पहुंचता है और विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि शिक्षा सुधार और जवाबदेही का मुद्दा संसद में उठाया जाएगा, तो वह अनशन समाप्त कर देंगे।
अस्पताल में भी सांसद दें आश्वासन
वांगचुक ने कहा कि यदि स्वास्थ्य कारणों से वह संसद नहीं जा पाते, तो विभिन्न दलों के सांसद सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर यही आश्वासन दें। ऐसी स्थिति में भी वह अपना उपवास तोड़ देंगे।
Sonam Wangchuk CJP Protest: ‘अवैध हिरासत’ का लगाया आरोप
सोशल मीडिया पर साझा पत्र में वांगचुक ने दावा किया कि वह सफदरजंग अस्पताल में “गैर-कानूनी नजरबंदी” में हैं, जहां उनके आने-जाने, बोलने और लोगों से मिलने-जुलने की स्वतंत्रता पर रोक लगी हुई है।
संसद सत्र के बीच बढ़ी हलचल
उधर, संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के मद्देनजर जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शन स्थल पर पुलिस ने कई स्तर की बैरिकेडिंग की है और पूरे इलाके में सुरक्षा बल तैनात हैं।
Sonam Wangchuk CJP Protest: पत्नी ने भी दोहराई मांग
इससे पहले वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने कहा था कि सोनम वांगचुक तभी अनशन समाप्त करेंगे, जब विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद अस्पताल पहुंचकर शिक्षा में जवाबदेही और शिक्षा सुधार का मुद्दा संसद में उठाने का स्पष्ट आश्वासन देंगे।
WHEN WILL I END THE FAST….!
Not withstanding my health my fast continues till after the Sansad Chalo March, and will be broken only under the following circumstances… pic.twitter.com/kaOGx2Nk4T— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 20, 2026
ये भीव पढ़े… मुजफ्फरनगर हादसे में 5 की मौत! मकान ढहने से पिता और चार बच्चों की जान गई, मंत्री कपिल देव ने मदद का भरोसा दिया








