Home » Breaking News » दिल्ली प्रदर्शन के बीच नया दावा! जंतर-मंतर के पास पत्थरों से भरा ट्रक मिला, CJP ने पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

दिल्ली प्रदर्शन के बीच नया दावा! जंतर-मंतर के पास पत्थरों से भरा ट्रक मिला, CJP ने पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

CJP PROTEST: ‘चलो संसद’ मार्च से पहले जंतर-मंतर के पास पत्थरों और ईंटों से भरा एक ट्रक मिलने का दावा करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली पुलिस की मंशा पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को हिंसक बनाने की साजिश रची जा सकती है।

वीडियो शेयर कर पुलिस पर उठाए सवाल

अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि जंतर-मंतर के पास पत्थरों और ईंटों से लदा ट्रक खड़ा है। उन्होंने सवाल किया कि पुलिस प्रशासन आखिर क्या योजना बना रहा है और क्या शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पत्थरबाजी करवाने की तैयारी की जा रही है।

CJP PROTEST: ‘मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा’

सीजेपी नेताओं ने दोहराया कि ‘चलो संसद’ मार्च पूरी तरह अहिंसक रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि न स्वयं किसी तरह की हिंसा करें और न किसी को ऐसा करने दें। उनका कहना है कि पार्टी अपने तय मार्ग से ही आगे बढ़ेगी।

समर्थकों ने जताई आशंका

प्रदर्शन के समर्थकों का दावा है कि ट्रक के आसपास क्षतिग्रस्त वाहन भी खड़े थे, जिससे उन्हें संदेह हुआ। उनका आरोप है कि यदि मार्च के दौरान कोई हिंसक घटना होती है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

CJP PROTEST: दिल्ली पुलिस से की अपील

सीजेपी ने दिल्ली पुलिस से अपील की कि किसी भी ऐसी कार्रवाई से बचा जाए जिससे कानून-व्यवस्था पर जनता का भरोसा कमजोर हो। पार्टी का कहना है कि उनका आंदोलन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण है तथा किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करता।

प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं

पत्थरों से भरे ट्रक को लेकर लगाए गए आरोपों पर समाचार लिखे जाने तक दिल्ली पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, वायरल वीडियो और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

Truck loaded with stones have been parked at Jantar Mantar.

What are the police authorities upto? Are they orchestrating stone-pelting on the peaceful CJP protesters? pic.twitter.com/luwTkVWI7S

— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 20, 2026 

ये भी पढ़े… अमेरिका-ईरान तनाव के बीच जॉर्डन में अलर्ट, अमेरिकी दूतावास ने जारी की एडवाइजरी