KPI Green Energy: रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में तेजी से उभरती कंपनी KPI Green Energy ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने गुजरात के खावड़ा में दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया के लिए एक विशाल सोलर पावर प्लांट को शुरू कर दिया है।
कंपनी द्वारा साझा की गई जानकारी
कंपनी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, KPI Green Energy ने 200 MW (AC) / 269 MW (DC) क्षमता के सोलर पावर प्लांट को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है। यह प्रोजेक्ट गुजरात के खावड़ा स्थित GIPCL के सोलर पार्क में स्थापित किया गया है।
खावड़ा बन रहा है रिन्यूएबल एनर्जी हब
खावड़ा को देश के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी हब के रूप में देखा जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के चालू होने से KPI Green Energy ने इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और अधिक मजबूत कर लिया है। यह कंपनी की बड़े स्तर के सोलर प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने की क्षमता को दर्शाता है।
क्या हैं आंकड़े
जनवरी 2019 में मार्केट में एंट्री के समय KPI Green का शेयर 8.35 रुपये पर था, जो इस समय 410 रुपये पर है। यानी इसने करीब साढ़े 7 साल में 4810 फीसदी रिटर्न दिया है। हालांकि, बीते एक साल में यह 25 फीसदी और 2026 में अब तक 15.3 फीसदी फिसल चुका है।
Written by: Anushka








