CJP PROTEST NEWS: संसद मार्च और जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। मुलाकात के बाद CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि सरकार ने आगे बातचीत का आश्वासन दिया है।
‘दो घंटे इंतजार, 10 मिनट की मुलाकात’
सौरभ दास ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वह और आशुतोष रांका करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से लगभग 10 मिनट मिले। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों का लिखित ज्ञापन सौंपा और सरकार की ओर से आगे वार्ता जारी रखने का भरोसा दिया गया।
CJP PROTEST NEWS: अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने का दावा
सौरभ दास ने आरोप लगाया कि CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने सांसदों से छात्रों के समर्थन में आगे आने की अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जा रही है और बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया है।
जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान तनाव
सोमवार को CJP के आह्वान पर जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च निकाला गया, जिसके दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिए जाने और बल प्रयोग के आरोप भी सामने आए।
CJP PROTEST NEWS: प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों पर संसद में चर्चा कराई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चर्चा से बच रही है और छात्रों के साथ कठोर व्यवहार कर रही है।
#UPDATE: After waiting for more than 2 hours, @AshutoshRanka and I just met J.P. Nadda ji at his residence for 10 minutes.
While we submit a written letter with our demands, he has assured us that he will meanwhile speak internally. We are in that process. There is news of mass… https://t.co/GMGBNG71h3
— Saurav Das (@SauravDassss) July 20, 2026
ये भी पढ़े… CJP Parliament March: जंतर-मंतर से संसद भवन तक की दूरी कितनी, पैदल पहुंचने में कितना समय लगता है?








