Delhi Metro Stations: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन अब भी जारी है। सोमवार को संसद कूच के दौरान हुए प्रदर्शन में भारी हंगामा और झड़प देखने को मिली थी। इसके बाद मंगलवार रात को भी जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस इलाके में कुछ लोगों ने उपद्रव किया। अब दिल्ली पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इसी बीच सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है। DMRC ने दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।
किन मेट्रो स्टेशनों को किया गया बंद?
DMRC के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और जनपथ समेत कुल 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है। हालांकि, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।मंगलवार रात कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर के आसपास हुए उपद्रव के बाद यह फैसला लिया गया है।
बंद किए गए मेट्रो स्टेशन इस प्रकार हैं:
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- केंद्रीय सचिवालय
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
इससे पहले सोमवार को भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पहुंच गए थे, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
Service Update
Below mentioned Metro stations have been closed till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3. Patel Chowk
4. Ramakrishna Ashram Marg
5.…— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 22, 2026
मेट्रो स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
मिली जानकारी के अनुसार, संवेदनशील मेट्रो स्टेशनों पर CRPF के जवानों को तैनात किया गया है। संसद जाने वाले रास्तों पर भी CRPF की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
वहीं, जंतर-मंतर के आसपास स्थित चार प्रमुख मेट्रो स्टेशनों राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, पटेल चौक और बाराखंभा रोड—पर दिल्ली पुलिस की विशेष निगरानी है। पुलिस मेट्रो स्टेशनों के बाहर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रही है और यह भी देख रही है कि जंतर-मंतर की ओर कितने लोग जा रहे हैं।
यह भी पढे़…दिल्ली में जारी आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा कदम, सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह







