IND vs ZIM: भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने 90 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुका है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या भारत तीसरे T20I में भी जीत दर्ज कर जिम्बाब्वे का सीरीज में व्हाइटवॉश कर पाएगा। इसका जवाब तीसरे T20I मुकाबले में ही मिलेगा।
IND vs ZIM: यह सीरीज भारत के लिए है अहम-
यह सीरीज भारत के लिए बेहद अहम है, क्योंकि हाल ही में भारत को आयरलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय T20I सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। उस हार के बाद भारत T20I रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गया। सूत्रों के अनुसार, यदि भारत इस सीरीज का तीसरा मुकाबला भी जीत जाता है, तो T20I रैंकिंग में उसकी स्थिति बेहतर होना तय है।
IND vs ZIM: 16 साल बाद भारत करेगा T20I सीरीज में व्हाइटवॉश-
भारत ने आखिरी बार जून 2010 में जिम्बाब्वे को T20I सीरीज में व्हाइटवॉश किया था। वह दो मैचों की सीरीज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेली गई थी। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत 16 साल बाद फिर से वही कारनामा दोहरा पाएगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत की प्लेइंग इलेवन:
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन:
ब्रायन बेनेट, बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी।
यह भी पढ़े- पेपर लीक पर 10 साल की सजा, सोमवार को लोकसभा में आएगा बिल








