Facebook New Update: अब सेल्फी वीडियो से मिलेगा फ्री वेरिफाइड बैज, जानें कैसे करेगा काम

 Facebook New Update:

Facebook New Update: फेसबुक ने यूजर्स को असली इंसान और AI-जनरेटेड प्रोफाइल के बीच अंतर करने में मदद के लिए नया (फेसबुक वेरिफाइड) Facebook Verified फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के तहत आम यूजर्स बिना किसी शुल्क के सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करके अपना अकाउंट वेरिफाई कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इसका उद्देश्य ऑनलाइन बातचीत को अधिक भरोसेमंद बनाना है।

Facebook New Update: कैसे मिलेगा Facebook Verified बैज

फेसबुक वेरिफाइड बैज पाने के लिए एलिजिबल यूजर्स को एक छोटा सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करना होगा। फेसबुक इस वीडियो की तुलना प्रोफाइल फोटो से करेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अकाउंट किसी असली व्यक्ति का ही है। पूरी प्रक्रिया मुफ्त है और आमतौर पर कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है।

Facebook New Update: किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर-

यह फीचर फिलहाल 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के उन यूजर्स के लिए उपलब्ध है जिनका अकाउंट अच्छी स्थिति में है और जिनका धोखाधड़ी या स्कैम से जुड़ा कोई रिकॉर्ड नहीं है। यह सुविधा फिलहाल Facebook Pages और Professional Mode वाले अकाउंट्स के लिए उपलब्ध नहीं होगी।

कहां दिखाई देगा वेरिफाइड बैज-

वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद यह बैज प्रोफाइल, Facebook Marketplace, Facebook Dating और Facebook Groups में दिखाई देगा। कंपनी भविष्य में इसे फीड पोस्ट्स पर भी दिखाने की योजना बना रही है। एक बार वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद दोबारा प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं होगी।

क्या वेरिफाइड बैज पूरी तरह सुरक्षित होने की गारंटी है-

फेसबुक ने स्पष्ट किया है कि यह बैज केवल इस बात की पुष्टि करता है कि अकाउंट किसी असली व्यक्ति का है। इसका मतलब यह नहीं है कि कंपनी उस यूजर के व्यवहार की गारंटी देती है। वेरिफाइड यूजर्स को भी फेसबुक के कम्युनिटी स्टैंडर्ड्स और कॉमर्स पॉलिसीज का पालन करना होगा।

धीरे-धीरे होगा ग्लोबल रोलआउट-

कंपनी ने बताया कि Facebook Verified फीचर को फिलहाल चुनिंदा बाजारों में शुरू किया गया है। आने वाले समय में इसे चरणबद्ध तरीके से दुनिया के अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। फेसबुक का मानना है कि AI-जनरेटेड प्रोफाइल्स बढ़ने के दौर में यह फीचर यूजर्स को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद अनुभव देगा

यह भी पढ़े- फ्रांस ने Infosys पर लगाया 1.75 लाख यूरो का जुर्माना, लेबर नियमों के उल्लंघन का आरोप

फ्रांस ने Infosys पर लगाया 1.75 लाख यूरो का जुर्माना, लेबर नियमों के उल्लंघन का आरोप

 Infosys France Fine:

Infosys France Fine: भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस पर फ्रांस की सरकारी अथॉरिटी ने 1,75,000 यूरो (€175,000) का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि यह कार्रवाई कर्मचारियों के काम के समय को रिकॉर्ड करने वाले सिस्टम में खामियां पाए जाने के कारण की गई है।

Infosys France Fine: क्या है पूरा मामला-

इन्फोसिस के अनुसार, फ्रांस की अथॉरिटी DRIEETS Île-de-France (अर्थव्यवस्था, रोज़गार, श्रम और एकजुटता के लिए क्षेत्रीय एवं अंतर-विभागीय निदेशालय) ने जांच के बाद पाया कि कंपनी का वर्किंग आवर्स रिकॉर्डिंग सिस्टम फ्रांस के श्रम कानूनों का पूरी तरह पालन नहीं कर रहा था।

Infosys France Fine: इन कमियों का किया गया उल्लेख-

अथॉरिटी ने अपनी जांच में कहा कि कंपनी के सिस्टम में विश्वसनीयता, ऑडिट क्षमता और निगरानी व्यवस्था से जुड़ी कमियां थीं। खास तौर पर कर्मचारियों की कुछ श्रेणियों के काम के घंटों की रिकॉर्डिंग को लेकर नियमों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया।

कितना लगाया गया जुर्माना-

फ्रांसीसी रेगुलेटर ने श्रम नियमों के उल्लंघन के मामले में इन्फोसिस पर €175,000 (1.75 लाख यूरो) का जुर्माना लगाया है। कंपनी को इस आदेश की जानकारी 24 जुलाई 2026 को मिली।

कंपनी ने क्या कहा-

इन्फोसिस ने अपने बयान में कहा कि इस जुर्माने का कंपनी की वित्तीय स्थिति, कारोबार या अन्य परिचालन गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ेगा। कंपनी ने यह भी बताया कि सूचना मिलने के बाद तथ्यों की पुष्टि और आगे की कार्रवाई तय करने में समय लगने के कारण स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी देने में थोड़ी देरी हुई

यह भी पढ़े- IND vs ZIM: क्या भारत कर पाएगा जिम्बाब्वे को T20I सीरीज में व्हाइटवॉश?

IND vs ZIM: क्या भारत कर पाएगा जिम्बाब्वे को T20I सीरीज में व्हाइटवॉश?

 IND vs ZIM:

IND vs ZIM: भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने 90 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुका है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या भारत तीसरे T20I में भी जीत दर्ज कर जिम्बाब्वे का सीरीज में व्हाइटवॉश कर पाएगा। इसका जवाब तीसरे T20I मुकाबले में ही मिलेगा।

IND vs ZIM: यह सीरीज भारत के लिए है अहम-

यह सीरीज भारत के लिए बेहद अहम है, क्योंकि हाल ही में भारत को आयरलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय T20I सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। उस हार के बाद भारत T20I रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गया। सूत्रों के अनुसार, यदि भारत इस सीरीज का तीसरा मुकाबला भी जीत जाता है, तो T20I रैंकिंग में उसकी स्थिति बेहतर होना तय है।

IND vs ZIM: 16 साल बाद भारत करेगा T20I सीरीज में व्हाइटवॉश-

भारत ने आखिरी बार जून 2010 में जिम्बाब्वे को T20I सीरीज में व्हाइटवॉश किया था। वह दो मैचों की सीरीज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेली गई थी। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत 16 साल बाद फिर से वही कारनामा दोहरा पाएगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

भारत की प्लेइंग इलेवन:
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन:
ब्रायन बेनेट, बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी

यह भी पढ़े- पेपर लीक पर 10 साल की सजा, सोमवार को लोकसभा में आएगा बिल 

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: रामपुर में इकरा हसन और आजम खां समर्थक भिड़े

Jauhar University: Iqra Hasan and Azam Khan supporters clash in Rampur

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर सियासी घमासान लगातार बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के रामपुर दौरे के दौरान संत शिरोमणि गेस्ट हाउस में सांसद इकरा हसन और आजम खां के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। हॉल में प्रवेश को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते धक्का-मुक्की में … Read more

पेपर लीक पर 10 साल की सजा, सोमवार को लोकसभा में आएगा बिल

Paper Leak: पेपर लीक पर 10 साल की सजा, सोमवार को सदन में बिल

Paper Leak: NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद और छात्रों के देशव्यापी विरोध के बाद केंद्र सरकार परीक्षा में होने वाली धांधली पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। सरकार 27 जुलाई को लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करेगी। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह इस विधेयक को सदन में … Read more

आस्था और अनुशासन का संगम होगी कांवड़ यात्रा, योगी ने दिए निर्देश

Yogi: कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार का पूरा प्लान

Yogi: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर योगी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। कांवड़ यात्रा को केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए सरकार ने … Read more

UBI ने जारी किया अप्रेंटिस परीक्षा का परिणाम, जानिए कैसे करें डाउनलोड-

 UBI Apprentice Result 2026:

UBI Apprentice Result 2026: अप्रेंटिस परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया (UBI) ने अप्रेंटिस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 7 जून 2026 को इस परीक्षा में भाग लिया था, वे उम्मीदवार unionbankofindia.bank.in वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अप्रेंटिस के कुल 1863 पदों पर भर्ती के लिए इस परीक्षा का आयोजन कराया गया था। उम्मीदवारों का रिजल्ट पीडीएफ (PDF) फॉर्म में जारी किया गया है ताकि कोई आपत्तिजनक स्थिति न खड़ी हो जाए। अप्रेंटिस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को जल्द ही दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

UBI Apprentice Result 2026: कैसे करें रिजल्ट को डाउनलोड-

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया (UBI) ने अप्रेंटिस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को unionbankofindia.bank.in की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।

2. इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।

3. रिजल्ट सेक्शन सेलेक्ट करने के बाद “यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया अप्रेंटिस रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।

4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

5. उम्मीदवार इस बात का विशेष ध्यान रखें कि रिजल्ट को स्क्रीन पर देखने के बाद रिजल्ट का प्रिंटआउट अवश्य निकलवा लें।

UBI Apprentice Result 2026: दस्तावेज सत्यापन के लिए क्या हैं जरूरी दस्तावेज-

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया (UBI) की अप्रेंटिस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को जल्द ही दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया (Document Verification Process) के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए जरूरी दस्तावेज जैसे पैन कार्ड (PAN Card), कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate), एड्रेस प्रूफ (Address Proof) आदि, जरूर संभाल कर रखें

यह भी पढ़े- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ‘छात्रों की गूंज’ का विक्ट्री मार्च, रोशनपुरा चौराहे पर हजारों युवाओं ने मनाया जश्न

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ‘छात्रों की गूंज’ का विक्ट्री मार्च, रोशनपुरा चौराहे पर हजारों युवाओं ने मनाया जश्न

Dharmendra Pradhan Resignation:

Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार को भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत विक्ट्री मार्च निकालकर छात्र-युवाओं ने खुशी मनाई। हजारों की संख्या में एकत्रित युवाओं ने तिरंगे लहराए, मिठाई बांटी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी मांग के पूरा होने … Read more

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

Dharmendra Pradhan: प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय?

Dharmendra Pradhan: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को सौंप दिया है। जोशी अपने मौजूदा मंत्रालयों के साथ अब शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। … Read more

योगी और नितिन नवीन का वाराणसी दौरा, संत रविदास जन्मस्थली पर जुटेगा BJP नेतृत्व

Yogi: Yogi and Nitin Navin Ravidas's visit to Varanasi

Yogi: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए दलित समाज के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी स्थित … Read more