Home » मनोरंजन » रवि किशन के मीम्स से फिर ट्रेंड में आया 6 साल पुराना गाना, सोशल मीडिया पर छाईं रील्स

रवि किशन के मीम्स से फिर ट्रेंड में आया 6 साल पुराना गाना, सोशल मीडिया पर छाईं रील्स

 Ravi Kishan:

Ravi Kishan: अभिनेता और सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। उनके मजेदार डायलॉग, एक्सप्रेशन और डांस स्टेप्स पर बने मीम्स इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। “Money Follows My Brother”, “कोटेश्वराय” और उनके अनोखे अंदाज वाले वीडियो यूजर्स के बीच खूब पसंद किए जा रहे हैं।

Ravi Kishan: मीम्स की वजह से फिर चर्चा में आया पुराना गाना-

रवि किशन के वायरल मीम्स के साथ जिस गाने का सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है, उसका नाम ‘मैंनू जुत्तियां दी लोड नी’ (Gucci) है। यह पंजाबी पॉप सॉन्ग एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है और हजारों यूजर्स इस पर रील्स बना रहे हैं।

Ravi Kishan: अरूब खान ने दी थी आवाज-

‘Gucci’ गाने को मशहूर पंजाबी सिंगर अरूब खान ने गाया है। यह गाना Desi Music Factory के बैनर तले रिलीज हुआ था। म्यूजिक वीडियो में अरूब खान के साथ रियाज अली भी नजर आए थे। गाने के बोल कप्तान ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत प्रीतिंदर ने तैयार किया है।

करोड़ों व्यूज के बाद फिर बढ़ी लोकप्रियता-

यूट्यूब पर इस गाने को 117 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अब रवि किशन के वायरल मीम्स की वजह से लोग एक बार फिर इस गाने को सुन रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसके साथ नई-नई रील्स बना रहे हैं। इससे कई साल पुराना यह गाना दोबारा ट्रेंडिंग में आ गया है

यह भी पढ़े- WhatsApp Group Chat: ग्रुप चैट्स के लिए आए 3 बड़े फीचर्स, @all टैग से लेकर पोलिंग टाइमर तक सब कुछ नया