आपके दांतों को खराब कर सकते हैं रोजमर्रा के ये 10 फूड्स, डॉक्टर से जानें होने वाले नुकसान

Dental Health:

Dental Health: अक्सर लोग दांतों की सफाई पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन रोजमर्रा की डाइट को नजरअंदाज कर देते हैं। यही लापरवाही धीरे-धीरे दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है। अधिक मीठी, चिपचिपी और एसिड वाली चीजों का ज्यादा सेवन करने से कैविटी, सेंसिटिविटी, दांतों का पीलापन, मसूड़ों की समस्या और मुंह से बदबू जैसी परेशानियां हो सकती हैं। देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट एवं डेंटल सर्जन डॉ. लोकेश बहादुर सिंह ने बताया कि दांतों को स्वस्थ रखने के लिए सही खानपान भी उतना ही जरूरी है, जितना नियमित ब्रश करना।

Dental Health: Heliyon Journal की स्टडी में क्या सामने आया-

साल 2023 में Heliyon Journal में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से अधिक चीनी का सेवन करते हैं, उनमें दांतों की सड़न (डेंटल कैरीज) का खतरा अधिक पाया गया। स्टडी में यह भी सामने आया कि स्मोकिंग करने वाले और चाय में बार-बार अतिरिक्त चीनी मिलाने वाले लोगों में भी कैविटी का जोखिम ज्यादा होता है।

Dental Health: दांतों को नुकसान पहुंचाने वाले 10 फूड्स-

1. कैंडी, टॉफी और ज्यादा मीठी चीजें-

चिपचिपी टॉफियां, हार्ड कैंडी और मिठाइयां लंबे समय तक दांतों में चिपकी रहती हैं। इनमें मौजूद चीनी बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है, जिससे एसिड बनता है और दांतों की सड़न का खतरा बढ़ जाता है।

2. शुगरी स्नैक्स-

क्रीमी क्रैकर्स, पैकेज्ड नमकीन, पैकेज्ड फ्रूट जूस, कैचअप और जैम जैसी चीजों में छिपी हुई चीनी अधिक होती है। इनका ज्यादा सेवन कैविटी और अन्य दंत समस्याओं का कारण बन सकता है।

3. सफेद ब्रेड-

रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट से भरपूर सफेद ब्रेड मुंह में जाकर शुगर में बदल जाती है, जिससे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और प्लाक बनने का खतरा बढ़ जाता है।

4. आलू के चिप्स-

चिप्स के छोटे-छोटे टुकड़े दांतों के बीच फंस जाते हैं। इनमें मौजूद स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट दांतों की सड़न और पीलापन बढ़ा सकते हैं।

5. सॉफ्ट ड्रिंक्स और शुगरी ड्रिंक्स-

कोल्ड ड्रिंक, फ्लेवर्ड सोडा, पैकेज्ड जूस, एनर्जी और स्पोर्ट्स ड्रिंक्स में चीनी और एसिड की मात्रा अधिक होती है। ये दांतों की बाहरी सुरक्षा परत (इनेमल) को कमजोर कर सकते हैं। साल 2020 में Monographs in Oral Science में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, एसिड वाले कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का बार-बार सेवन डेंटल इरोशन यानी दांतों के घिसने का कारण बन सकता है।

6. ड्राई फ्रूट्स-

किशमिश, खजूर और अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इनमें प्राकृतिक शुगर अधिक होती है और ये दांतों में चिपक जाते हैं। इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में करें।

7. बिस्कुट, केक और पेस्ट्री-

इनमें रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और चीनी अधिक होती है, जो दांतों में चिपककर कैविटी और सड़न का खतरा बढ़ाती है।

8. अचार-

अचार में नमक और एसिड अधिक होता है। इसका ज्यादा सेवन दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है।

9. खट्टे फल-

संतरा, नींबू और अन्य खट्टे फल विटामिन-सी के अच्छे स्रोत हैं, लेकिन इनमें मौजूद एसिड का अधिक सेवन इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है।

10. बर्फ चबाने की आदत-

बार-बार बर्फ चबाने से दांतों में दरार, किनारे टूटने और सेंसिटिविटी बढ़ने का खतरा रहता है।

डॉक्टर से कब करें संपर्क-

अगर दांतों में लगातार दर्द, सेंसिटिविटी, मसूड़ों से खून आना, मुंह से बदबू, दांतों का रंग बदलना या कैविटी जैसी समस्या दिखाई दे, तो तुरंत डेंटिस्ट से सलाह लें। समय पर इलाज कराने से गंभीर दंत समस्याओं से बचाव किया जा सकता है

यह भी पढ़े- आगामी सीरीज और WTC के लिए ECB ने किए ये बदलाव, 4 खिलाड़ियों की हुई वापसी

आगामी सीरीज और WTC के लिए ECB ने किए ये बदलाव, 4 खिलाड़ियों की हुई वापसी

 England Test Squad:

England Test Squad: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इंग्लैंड की टेस्ट स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। सूत्रों के अनुसार इंग्लिश टेस्ट क्रिकेट टीम में चार खिलाड़ियों की वापसी हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसके बाद ECB ने कप्तानी की कमान जो रूट को सौंपी है। पाकिस्तान सीरीज के खिलाफ वह कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

England Test Squad: जैकब बेथेल हुए टेस्ट श्रृंखला से बाहर-

जैकब बेथेल जिन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 व वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। वह पाकिस्तान के विरुद्ध होने वाली आगामी टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार बेथेल भारत के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में चोटिल हो गए थे। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें सलाह दी है कि वे अपनी फिटनेस पर ध्यान दें और अपनी चोट से जल्द राहत पाएं। बेथेल की जगह इंग्लैंड ने डैन लॉरेंस को टीम में जगह दी है। बता दें कि डैन लॉरेंस दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं।

England Test Squad: इन चार खिलाड़ियों की हुई टीम में वापसी-

डैन लॉरेंस के अलावा इंग्लैंड की टीम में सैम कुक, ओली पोप, ब्रायडन कार्स की भी टीम में वापसी हुई है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ECB के मैनेजमेंट का मानना है कि इन खिलाड़ियों को मौका देने से यह पता चल जाएगा कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप WTC 2025-27 के लिए कौन सी प्लेइंग 11 कारगर साबित होगी।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम-

जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, इमीलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिंसन, जैमी स्मिथ, जोश टंग

यह भी पढ़े- JPSC-JSSC भर्ती आंदोलन को राहुल गांधी का समर्थन, सरकार से करेंगे बात

JPSC-JSSC भर्ती आंदोलन को राहुल गांधी का समर्थन, सरकार से करेंगे बात

Jharkhand Protest: JPSC भर्ती आंदोलन को राहुल का समर्थन

Jharkhand Protest: झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी भर्ती सुधार आंदोलन अब राजनीतिक स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्र नेता रविन्द्र पासवान से फोन पर बातचीत कर आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। राहुल गांधी ने … Read more

हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को कोर्ट से सशर्त जमानत, इंदौर में ली थी एक व्यक्ति की जान

Vijaylakshmi Bail: इंदौर हादसा: हाथी विजयलक्ष्मी को जमानत

Vijaylakshmi Bail: मध्य प्रदेश के इंदौर में हाथी के हमले में युवक की मौत के मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। वन विभाग ने हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को सशर्त जमानत पर छोड़ दिया है। फिलहाल उसे उज्जैन के अंकपात रोड स्थित निर्मोही अखाड़े में रखा गया है, जहां उसकी गतिविधियों पर वन विभाग लगातार नजर … Read more

बार-बार कब्ज को न समझें सामान्य, इन 5 गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत

Recurring Constipation:

Recurring Constipation: कब्ज की समस्या को अक्सर लोग सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। कई लोग इसे कम पानी पीने या खानपान की गड़बड़ी का नतीजा समझते हैं और घरेलू उपाय अपनाने लगते हैं। हालांकि, अगर कब्ज कई हफ्तों तक लगातार बनी रहे और इसके साथ अन्य लक्षण भी दिखाई दें, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। दिल्ली के आकाश हेल्थकेयर के सीनियर कंसल्टेंट एवं डायरेक्टर (गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, हेपेटोलॉजी एवं थैरेप्यूटिक एंडोस्कोपी) डॉ. शरद मल्होत्रा के अनुसार, बार-बार होने वाली कब्ज की समस्या में डॉक्टर से सलाह लेकर जरूरी जांच करानी चाहिए।

Recurring Constipation: कब माना जाता है कब्ज-

डॉ. मल्होत्रा के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति सप्ताह में तीन बार से कम मल त्याग करता है, मल बहुत सख्त आता है, शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाना पड़ता है या पेट पूरी तरह साफ न होने का एहसास होता है, तो इसे कब्ज माना जाता है।

Recurring Constipation: कब्ज के पीछे हो सकती हैं ये 5 बीमारियां-

1. हाइपोथायरॉयडिज्म-

थायरॉयड हार्मोन कम बनने पर शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है, जिससे आंतों की गति भी कम हो सकती है और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है।

इन लक्षणों पर भी ध्यान दें:

लगातार थकान

वजन बढ़ना

ज्यादा ठंड लगना

ड्राई स्किन

बाल झड़ना

2. डायबिटीज-

डायबिटीज का असर पाचन तंत्र को नियंत्रित करने वाली नसों पर पड़ सकता है। इससे आंतों की कार्यप्रणाली धीमी हो जाती है और कब्ज, गैस व पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

साथ में दिख सकते हैं ये लक्षण:

बार-बार प्यास लगना

बार-बार पेशाब आना

धुंधला दिखाई देना

बिना वजह वजन घटना

3. इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS)-

IBS से पीड़ित लोगों में कब्ज, दस्त या दोनों समस्याएं बारी-बारी से हो सकती हैं।

संकेत:

पेट दर्द

गैस और पेट फूलना

शौच के बाद भी पेट साफ न होने का एहसास

4. बड़ी आंत (कोलोरेक्टल) का कैंसर-

हर कब्ज कैंसर का संकेत नहीं होती, लेकिन 45 वर्ष से अधिक उम्र, परिवार में कैंसर की हिस्ट्री और लंबे समय तक कब्ज के साथ कुछ लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

चेतावनी वाले लक्षण:

मल में खून आना

तेजी से वजन घटना

लगातार पेट दर्द

मल का आकार पतला होना

बार-बार पेट साफ न होने का एहसास

एनीमिया

5. पार्किंसन और अन्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियां-

पार्किंसन रोग, मल्टीपल स्क्लेरोसिस और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी कुछ बीमारियों में भी कब्ज शुरुआती लक्षणों में शामिल हो सकती है।

रिसर्च क्या कहती है-

Cleveland Clinic के अनुसार, बार-बार कब्ज का संबंध हाइपोथायरॉयडिज्म, डायबिटीज, IBS, आंतों में रुकावट और कोलोरेक्टल कैंसर जैसी स्थितियों से हो सकता है। वहीं StatPearls Publishing के मुताबिक, IBS, हाइपोथायरॉयडिज्म, पार्किंसन रोग, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं और कोलोरेक्टल कैंसर भी कब्ज के संभावित कारण हो सकते हैं।

कब्ज से बचाव के आसान उपाय

रोज 2.5 से 3 लीटर पानी पिएं।

भोजन में हरी सब्जियां, फल, सलाद, दालें और साबुत अनाज शामिल करें।

फाइबर युक्त डाइट लें।

रोज कम से कम 30 मिनट टहलें या व्यायाम करें।

टॉयलेट जाने की इच्छा को न रोकें।

देर रात तक जागने से बचें।

योग, प्राणायाम और मेडिटेशन से तनाव कम करें।

डॉक्टर की सलाह के बिना लंबे समय तक कब्ज की दवाएं न लें

यह भी पढ़े- सीजेपी ने ‘क्या बोलती जनता’ नामक राष्ट्रव्यापी अभियान का किया ऐलान

सीजेपी ने ‘क्या बोलती जनता’ नामक राष्ट्रव्यापी अभियान का किया ऐलान

CJP: सीजेपी ने 'क्या बोलती जनता' नामक अभियान का किया ऐलान

CJP: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने देशभर में जनता की समस्याओं को सीधे सुनने और उन्हें सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘क्या बोलती जनता?’ नामक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने बताया कि यह अभियान सितंबर से शुरू होगा और इसके तहत विभिन्न राज्यों में छात्रों, … Read more

शमी और भुवनेश्वर की वापसी है अहम, पूर्व बल्लेबाज ने साझा किए अपने विचार

World Cup 2027 Update:

World Cup 2027 Update: वर्ल्ड कप 2027 को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। वैसे वर्ल्ड कप में अभी एक साल से अधिक का समय है, लेकिन अभी से यह बड़ा हॉट टॉपिक बन गया है। भारतीय टीम के स्क्वाड को लेकर कई पूर्व दिग्गज अपनी राय साझा कर रहे हैं। कई दिग्गजों का कहना है कि भारतीय स्क्वाड में मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाजों को शामिल किया जाना चाहिए।

World Cup 2027 Update: आकाश – “शमी और भुवनेश्वर कुमार की वापसी है अहम”-

भारतीय क्रिकेट के पूर्व बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आकाश कहते हैं, “भुवी ने आईपीएल के दोनों सीजन में शानदार गेंदबाजी की है। उनकी गेंदबाजी की बदौलत ही आरसीबी 18 साल बाद आईपीएल जीत पाई। हालांकि, भुवी लिस्ट-ए क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। इसकी वजह से टीम में उनका चयन होना काफी मुश्किल है।” आगे आकाश चोपड़ा ने कहा कि टीम में वापसी करने के लिए भुवी को कड़ी मेहनत करनी होगी।

वहीं अगर मैं मोहम्मद शमी की बात करूं, तो शमी लगातार क्रिकेट खेलकर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 37 विकेट लिए और अब वह दिलीप ट्रॉफी खेलेंगे। अगर आप सिर्फ आईपीएल खेलते हैं, तो इससे आपका वर्कलोड कम होता है क्योंकि आईपीएल में सिर्फ 20 ओवर का फॉर्मेट होता है। वहीं रणजी और दिलीप ट्रॉफी लंबे फॉर्मेट के टूर्नामेंट हैं, जहां गेंदबाजों पर ज्यादा वर्कलोड रहता है। बेशक भुवनेश्वर टीम का हिस्सा बनने की रेस में पीछे हैं, लेकिन उनकी गेंदबाजी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मैं चाहता हूं कि मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार टीम में वापसी करें।

World Cup 2027 Update: शमी बन सकते हैं वर्ल्ड कप 2027 स्क्वाड का हिस्सा-

आकाश चोपड़ा का कहना है कि शमी वर्ल्ड कप 2027 स्क्वाड का हिस्सा बन सकते हैं। आकाश कहते हैं, “मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप 2027 स्क्वाड में शमी का नाम हो सकता है। वह लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचाने में शमी ने अहम भूमिका निभाई थी। उनकी गेंदबाजी की बदौलत भारत वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक पहुंचा, जहां भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। भले ही शमी की मौजूदा स्थिति भुवनेश्वर से बेहतर है, लेकिन टीम में बुमराह के अलावा भी ऐसे अनुभवी गेंदबाजों की जरूरत है

यह भी पढ़े- 2021 से पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर 550 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च, संसद में सरकार ने दी जानकारी

2021 से पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर 550 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च, संसद में सरकार ने दी जानकारी

PM Modi Foreign Visits Cost:

PM Modi Foreign Visits Cost: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर हुए खर्च को लेकर संसद में जानकारी दी गई है। विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा में बताया कि वर्ष 2021 के बाद से प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ा है और अब तक इस पर 550 करोड़ रुपये से अधिक … Read more

इधर संसद में हंगामा, उधर रिजिजू का राहुल को फोन, महिला आरक्षण पर हुई चर्चा

इधर संसद में हंगामा, उधर रिजिजू का राहुल को फोन, महिला आरक्षण पर हुई चर्चा

Rahul Gandhi: संसद के मानसून सत्र में लगातार जारी गतिरोध के बीच गुरुवार को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। सूत्रों के अनुसार, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत का मुख्य विषय परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक रहा। दोनों नेताओं के बीच संवाद ऐसे … Read more

भारत ने किया अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 3000 किमी से ज्यादा दूरी तक कर सकती है सटीक प्रहार

 Agni-4 Missile Test:

Agni-4 Missile Test: भारत ने अपनी सामरिक ताकत को और मजबूत करते हुए मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की निगरानी में किया गया। रक्षा सूत्रों के अनुसार, मिसाइल ने सभी तकनीकी और ऑपरेशनल मानकों पर सफल … Read more