Home » मनोरंजन » ‘लॉक अप 2’ की विजेता बनीं श्रेया कालरा, जीते 1 करोड़ रुपये, दोस्तों को बताया अपनी सबसे बड़ी ताकत

‘लॉक अप 2’ की विजेता बनीं श्रेया कालरा, जीते 1 करोड़ रुपये, दोस्तों को बताया अपनी सबसे बड़ी ताकत

श्रेया कालरा बनीं लॉक अप 2 की विनर

Shreya Kalra: कंटेंट क्रिएटर, एक्ट्रेस और रियलिटी शो स्टार श्रेया कालरा ने बुधवार, 5 अगस्त 2026 को ‘लॉक अप सीजन 2’ का खिताब अपने नाम कर लिया। फिनाले खत्म होने के बाद वह पहली बार इंस्टाग्राम पर लाइव आईं, जहां उन्होंने दोस्तों और परिवार के साथ अपनी जीत का जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने अपनी ट्रॉफी उन दोस्तों को समर्पित की, जिन्होंने पूरे शो के दौरान उनका साथ दिया। साथ ही उन्होंने अपने संघर्ष और इंडस्ट्री में मिले भेदभाव के बारे में भी खुलकर बात की।

दोस्तों के साथ मनाया जीत का जश्न

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान श्रेया अपने करीबी दोस्तों के साथ बेहद खुश नजर आईं। जैसे ही उन्हें शो का विजेता घोषित किया गया, उनके दोस्तों ने जोरदार तरीके से उनका स्वागत किया और खुशी जाहिर की।उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर ऋषभ जायसवाल ने ट्रॉफी हाथ में लिए श्रेया को अपने कंधों पर उठा लिया। इसके बाद उन्होंने दोस्तों के साथ कई तस्वीरें खिंचवाईं। वहीं, उनकी मां अपनी बेटी को ट्रॉफी के साथ देखकर भावुक हो गईं।

शिवांगी जोशी को हराकर जीती ट्रॉफी

श्रेया कालरा ने फाइनल मुकाबले में शिवांगी जोशी को हराकर ‘लॉक अप सीजन 2’ की ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के साथ उन्हें 1 करोड़ रुपये का कैश प्राइज भी मिला।उन्होंने अपनी जीत उन दोस्तों को समर्पित की, जिन्होंने शो के दौरान और शो के बाहर हमेशा उनका समर्थन किया और उनके गेमप्ले को लेकर होने वाली आलोचनाओं के खिलाफ मजबूती से उनके साथ खड़े रहे।

जीत के बाद कही दिल की बात

जश्न के दौरान श्रेया ने भावुक होकर कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उनके पूरे ग्रुप की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग छोटे शहरों से अपने सपने पूरे करने आए हैं और उनके दोस्तों ने हर मुश्किल समय में उनका साथ दिया।उन्होंने यह भी कहा कि अक्सर उन्हें यह कहकर कम आंका जाता था कि वह एक आउटसाइडर हैं, सिर्फ कंटेंट क्रिएटर हैं और उन्होंने इंडस्ट्री में पहले काम नहीं किया है। उनके मुताबिक, इसी वजह से कई बार उन्हें काम पाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

ग्रैंड फिनाले में हुए तीन बड़े चैलेंज

‘लॉक अप सीजन 2’ का ग्रैंड फिनाले बुधवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया, जिसमें टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच तीन अलग-अलग चैलेंज हुए। पहले फिजिकल टास्क में राम कपूर शो से बाहर हो गए। इसके बाद ब्लफ मास्टर राउंड में शिल्पा शिंदे एलिमिनेट हो गईं। आखिर में हुए फाइनल मुकाबले में श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी और योगेश रावत को हराकर ‘लॉक अप सीजन 2’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस शानदार जीत के साथ उन्हें ट्रॉफी के अलावा 1 करोड़ रुपये का कैश प्राइज भी दिया गया।

कौन हैं श्रेया कालरा?

श्रेया कालरा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर, मॉडल, एक्ट्रेस और रियलिटी टीवी स्टार हैं। उन्हें सबसे पहले टिकटॉक के जरिए लोकप्रियता मिली थी। भारत में टिकटॉक बैन होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपनी मजबूत पहचान बनाई और बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल की।14 जनवरी 1997 को जन्मीं श्रेया का पालन-पोषण मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ। उन्होंने MBA की पढ़ाई की है। डांस, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट से जुड़े कंटेंट के जरिए उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाई और आज वह देश की चर्चित डिजिटल क्रिएटर्स में गिनी जाती हैं।

यह भी पढ़े- North Korea की नई बैलिस्टिक मिसाइलों से रूस को मिली ताकत, यूक्रेन ने लगाए गंभीर आरोप