Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » CM Yogi Youth Advice: CM योगी की युवाओं को दो टूक नसीहत, बोले- ड्रग्स और स्मार्टफोन से रहें दूर, रोज शरीर को दें एक घंटा, तभी स्वस्थ रहेगा दिमाग

CM Yogi Youth Advice: CM योगी की युवाओं को दो टूक नसीहत, बोले- ड्रग्स और स्मार्टफोन से रहें दूर, रोज शरीर को दें एक घंटा, तभी स्वस्थ रहेगा दिमाग

CM Yogi Youth Advice: CM योगी की युवाओं को दो टूक नसीहत, बोले- ड्रग्स और स्मार्टफोन से रहें दूर, रोज शरीर को दें एक घंटा, तभी स्वस्थ रहेगा दिमाग
CM Yogi Youth Advice: CM योगी की युवाओं को दो टूक नसीहत, बोले- ड्रग्स और स्मार्टफोन से रहें दूर, रोज शरीर को दें एक घंटा, तभी स्वस्थ रहेगा दिमाग

CM Yogi Youth Advice:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को नशे और स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर बड़ी नसीहत दी है। गोरखपुर में नागपंचमी के मौके पर आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह में सीएम योगी ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे की गिरफ्त से दूर रखा जा सकता है। उन्होंने युवाओं से रोजाना कम से कम एक घंटा अपने शरीर को देने की अपील की।

‘जितना खेलों से जुड़ेंगे, उतना नशे से दूर रहेंगे’

सीएम योगी ने कहा कि खेल और खेलकूद की गतिविधियों से जितना युवा जुड़ेगा, वह उतना ही नशे से दूर रहेगा। उन्होंने कहा कि आज ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थ युवा पीढ़ी के लिए बड़ी चुनौती बन चुके हैं। नशा माफिया युवाओं को अपने जाल में फंसाकर देश को कमजोर करना चाहता है। ऐसे में समाज के जागरूक नागरिकों को इसके खिलाफ मजबूती से खड़ा होना होगा।

CM Yogi Youth Advice: स्मार्टफोन को लेकर भी CM योगी ने चेताया

मुख्यमंत्री ने युवाओं के बीच बढ़ते स्मार्टफोन इस्तेमाल पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि युवा जितना समय स्मार्टफोन पर बिताते हैं, उसमें करीब 90 फीसदी समय फिजूल चला जाता है, जबकि केवल 10 फीसदी समय ही उपयोगी होता है।सीएम योगी ने कहा कि अगर युवा रोजाना 5-6 घंटे स्मार्टफोन से दूरी बना लें और उसमें से सिर्फ एक घंटा अपने शरीर को दें, तो इसका सीधा फायदा उनके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। उन्होंने युवाओं को मोबाइल की दुनिया से निकलकर मैदान और खेलों की ओर बढ़ने का संदेश दिया।

CM Yogi Youth Advice:‘शरीर स्वस्थ होगा तो मस्तिष्क भी स्वस्थ रहेगा’

सीएम योगी ने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। जब शरीर और दिमाग स्वस्थ रहेगा, तो युवा मानसिक तनाव से भी बेहतर तरीके से निपट सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मस्तिष्क वाला युवा भारत को सशक्त और समर्थ बनाने में अपना बेहतरीन योगदान दे सकता है।मुख्यमंत्री के मुताबिक, खेल और शारीरिक गतिविधियां युवाओं के भीतर चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं। इसलिए खेल सिर्फ शरीर को फिट रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवा शक्ति को मजबूत बनाने का जरिया भी हैं।

CM Yogi Youth Advice:‘माफिया प्रवृत्ति युवा शक्ति की सबसे बड़ी दुश्मन’

गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने माफिया प्रवृत्ति पर भी खुलकर बात की। उन्होंने शिक्षा माफिया, नकल माफिया, पेशेवर माफिया, खेल माफिया और ड्रग माफिया का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी प्रवृत्तियों का सबसे ज्यादा नुकसान युवाओं के भविष्य को होता है।उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। सरकार की कोशिश है कि युवा नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक कार्यों से जुड़ें।

‘पहले की सरकारों के एजेंडे में युवा नहीं थे’

सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों के एजेंडे में युवा और खेल प्राथमिकता में नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं का इस्तेमाल केवल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराए हैं। नकल माफिया और शिक्षा माफिया के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है, ताकि युवाओं के भविष्य से किसी तरह का खिलवाड़ न हो।

CM Yogi Youth Advice: खेलों को लेकर बदली देश की तस्वीर

सीएम योगी ने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में देश की खेल संस्कृति में बड़ा बदलाव आया है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया, सांसद और विधायक खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ ग्रामीण स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं।उन्होंने कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन का भी जिक्र किया। सीएम योगी के मुताबिक, भारत चौथे स्थान पर रहा और उत्तर प्रदेश के नौ खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इनमें तीन खिलाड़ियों ने देश के लिए पदक जीते, जिसमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।मुख्यमंत्री ने युवाओं से साफ संदेश देते हुए कहा कि अगर युवा नशे और स्मार्टफोन की लत से दूरी बनाकर खेल और शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, तो इससे उनका शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहेंगे और यही मजबूत युवा शक्ति देश को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़े………. स्मृति ईरानी को BJP में बड़ा पद क्यों? नई टीम में एंट्री के पीछे छिपा बड़ा सियासी दांव! जानिए असली वजह…