Home » जॉब - एजुकेशन » पंजाब में स्कूल शिक्षकों की सैलरी में 120% का इजाफा, भगवंत मान का बड़ा फैसला

पंजाब में स्कूल शिक्षकों की सैलरी में 120% का इजाफा, भगवंत मान का बड़ा फैसला

Punjab Teachers Salary Hike:

Punjab Teachers Salary Hike: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने चुनाव से कुछ महीने पहले बड़ा फैसला लिया है। राज्य के आदर्श स्कूलों के अध्यापकों की सैलरी में 120 फीसदी का इजाफा किया गया है। सरकार के इस फैसले से करीब 1,100 शिक्षकों को फायदा मिलेगा। अब तक 10 हजार रुपये वेतन पाने वाले शिक्षकों को 22 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार अध्यापकों की गरिमा और भविष्य को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि पंजाब का भविष्य तैयार करने में शिक्षकों की भूमिका बेहद अहम है, इसलिए उनकी सैलरी सम्मानजनक करने का फैसला लिया गया है।

Punjab Teachers Salary Hike: करीब 1,100 शिक्षकों को मिलेगा फायदा-

सरकार के फैसले के बाद आदर्श स्कूलों में काम करने वाले शिक्षकों के वेतन में 120 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। जिन शिक्षकों को अब तक 10 हजार रुपये प्रति माह मिलते थे, उन्हें अब 22 हजार रुपये वेतन मिलेगा। भगवंत मान ने कहा कि लंबे समय से कम वेतन पर काम कर रहे शिक्षकों के साथ यह फैसला न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Punjab Teachers Salary Hike: ‘शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं शिक्षक’-

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने लंबे समय तक शिक्षकों की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि करीब दो दशकों से शिक्षक बेहद कम वेतन पर लगातार काम कर रहे थे। उनकी सरकार ने लंबे समय से चले आ रहे इस अन्याय को खत्म करने का फैसला किया है।

केंद्रीय विद्यालयों के पैटर्न पर मिलेंगी सुविधाएं-

मुख्यमंत्री ने बताया कि शिक्षकों को बढ़ी हुई सैलरी के अलावा केंद्रीय विद्यालयों के पैटर्न पर अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य शिक्षकों को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल देना है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।

आदर्श स्कूलों में पढ़ते हैं 15 हजार बच्चे-

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के इन आदर्श स्कूलों में करीब *15 हजार बच्चे* पढ़ते हैं और ये स्कूल CBSE से मान्यता प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, जब शिक्षक खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करेगा, तभी वह छात्रों को बेहतर शिक्षा दे पाएगा।

‘शिक्षकों की जायज मांगें स्वीकार कीं’-

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कर्मचारियों के कल्याण के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने आदर्श स्कूलों के शिक्षकों की अनदेखी की, जबकि उनकी सरकार ने उनकी जायज मांगों को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों को सुचारु रूप से और बिना किसी परेशानी के निभा सकें।

बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद-

इस बैठक में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. रवि भगत, स्कूल शिक्षा सचिव सोनाली गिरि सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

यह भी पढ़े- PAK के परमाणु ठिकाने ‘किराना हिल्स’ पर भारत ने सच में किया था हमला? ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा