Home » राष्ट्रीय » मुरैना में ईद पर कार में तोड़फोड़ करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, सोहेल और आदिल खान समेत 7 पर FIR

मुरैना में ईद पर कार में तोड़फोड़ करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, सोहेल और आदिल खान समेत 7 पर FIR

Morena Car FIR: मुरैना में ईद पर कार में तोड़फोड़ करने वालों पर FIR

Morena Car FIR: मध्य प्रदेश के मुरैना में ईद पर निकाल रहे जुलूस में कार को टक्कर मारने के बाद शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। कोतवाली पुलिस ने शिकायत और घटना के बाद हुए विरोध प्रदर्शन के बीच तीन नामजद आरोपियों समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में चार अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टक्कर के बाद बढ़ा विवाद

एफआईआर के मुताबिक घटना 26 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:30 से 1:50 बजे के बीच की बताई गई है। शिकायतकर्ता अपने साले नीतेश सिकरवार और ड्राइवर हरिओम शर्मा के साथ कार से केएस चौराहे से गल्ला मंडी की ओर जा रहे थे। आरोप है कि कल्लन सेठ के पेट्रोल पंप के सामने एक बाइक सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

Morena Car FIR: मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बाइक सवार के साथ मौजूद लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की। सोहेल खान, आदिल खान और फैजान खान समेत कुछ लोगों के नाम शिकायत में सामने आए हैं। आरोप यह भी है कि नीतेश के हाथ में मौजूद मोबाइल फोन किसी व्यक्ति ने छीन लिया। घटना के दौरान कार में तोड़फोड़ किए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।

Morena Car FIR: मुरैना में ईद पर कार में तोड़फोड़ करने वालों पर FIR

विरोध के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

घटना के बाद फरियादी की ओर से पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई। कार्रवाई को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुआ। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 115(2), 310(2) और 324(5) के साथ मध्यप्रदेश डकैती एवं व्यपहरण प्रभावित क्षेत्र अधिनियम की धारा 11 और 13 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Morena Car FIR: अज्ञात आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच टीम घटना से जुड़े साक्ष्यों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपियों की भूमिका का पता लगा रही है। पुलिस चार अज्ञात आरोपियों की पहचान करने का भी प्रयास कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें…28 अगस्त को रक्षाबंधन, चंद्र ग्रहण के बावजूद नहीं रहेगा सूतक; जानें पूजा से लेकर राखी बांधने तक के शुभ नियम