Home » स्पोर्ट्स » AA-GG Era में खत्म हो जाएगा सूर्यकुमार यादव का करियर?

AA-GG Era में खत्म हो जाएगा सूर्यकुमार यादव का करियर?

Gambhir Agarkar Era:

Gambhir Agarkar Era: भारतीय T20 टीम को लगातार 8 T20 श्रृंखलाएँ और 2026 का T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव आज के समय में T20 स्क्वायड का हिस्सा भी नहीं हैं। वहीं, उनकी कप्तानी की बात करें तो सूर्यकुमार यादव की जगह सिलेक्शन कमेटी और खासकर अजीत आगरकर (AA) और गौतम गंभीर (GG) ने T20 की कप्तानी की कमान श्रेयस अय्यर को दी है। इस फैसले से कई सारे फैंस और खुद सूर्यकुमार यादव भी हैरान रह गए हैं।

Gambhir Agarkar Era: क्या सूर्यकुमार यादव से छीनी कप्तानी-

अजीत आगरकर और गौतम गंभीर का मानना है कि भारत की वर्तमान T20 टीम नौजवान खिलाड़ियों से भरी है, तो कप्तान भी नौजवान होना चाहिए। सूर्यकुमार यादव की उम्र भी काफी हो गई है। इसलिए बोर्ड और कमेटी ने यह फैसला लिया है कि श्रेयस अय्यर को कप्तानी देना सही रहेगा। श्रेयस की T20 कप्तानी के आँकड़ों पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि उनकी कप्तानी में वर्ष 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना तीसरा खिताब जीता था। वहीं, श्रेयस की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने वर्ष 2025 में फाइनल में प्रवेश किया था।

Gambhir Agarkar Era: सूर्यकुमार- “अतीत में जो मौके मिले, उनका मैं शुक्रगुजार हूँ”-

सूर्यकुमार यादव कमेटी और आगरकर-गौतम के फैसले से खुश नहीं हैं। सूर्यकुमार यादव ने पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा से बात करते हुए कहा कि, “मैंने अपनी कप्तानी में इतना अच्छा प्रदर्शन किया। मेरी कप्तानी में मैंने विश्व कप जिताया। सब कुछ सही चल रहा था। फिर यह निर्णय क्यों? हालांकि, मुझे इस फैसले से कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि मैं अपने आप को सिलेक्टर्स की जगह रखकर देखूँ तो मैं यह सोच सकता हूँ कि टीम में बदलाव होना चाहिए, जो भविष्य के लिए जरूरी है। मुझे कप्तानी से क्यों हटाया गया, इस पर कोई स्पष्ट बयान मुझे बोर्ड और कमेटी से नहीं मिला है। मुझे जितना क्रिकेट खेलने को मिला, जितनी भी कप्तानी करने को मिली, मैं उसके लिए शुक्रगुजार हूँ।”

सूर्यकुमार- “श्रेयस को कप्तान बनाना सही निर्णय है”-

आगे सूर्यकुमार यादव कहते हैं, “श्रेयस अय्यर को कप्तानी देना एक सही निर्णय है। मैं उन्हें बहुत लंबे समय से जानता हूँ। वह एक बहुत ही शांत खिलाड़ी है। उन्हीं की कप्तानी में KKR ने अपना तीसरा खिताब जीता था। एक वक्त पर मैं भी इस टीम के लिए खेलता था। मैं श्रेयस के कप्तान बनने से खुश हूँ और कामना करता हूँ कि वह बतौर कप्तान टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करें

यह भी पढ़े- नेपाल के अस्पतालों में शवों को रखने की जगह नहीं बची, सड़ने लगे हैं शव