नेपाल बाढ़ में 4 घंटे मलबे में दबी रहीं 97 साल की गूना माया, JCB की बाल्टी में बैठकर निकलीं बाहर

Nepal News

Nepal News: नेपाल में भीषण बाढ़ और तबाही के बीच 97 साल की गूना माया बोहरा के जिंदा बचने की कहानी उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। बुधवार को अचानक आई बाढ़ के बाद गूना माया एक केयर होम के मलबे में दब गई थीं। करीब चार घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच … Read more

E20 पेट्रोल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, पेट्रोल पंपों पर एथनॉल प्रतिशत बताने की मांग

E20 Petrol

E20 Petrol: पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण बढ़ाकर सरकार हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रही है। हालांकि, E20 पेट्रोल को लेकर अब वाहन मालिकों के अधिकार और उनके वाहनों की सुरक्षा का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। दायर याचिका में पेट्रोल पंपों पर एथनॉल मिश्रण की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने … Read more

उज़्बेकिस्तान के युवाओं का हिंदी प्रेम देख भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- बेहद खुश हूं

PM Modi Uzbekistan:

PM Modi Uzbekistan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज़्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की चार दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उज़्बेकिस्तान के युवाओं ने हिंदी में उनका स्वागत किया। युवाओं का हिंदी प्रेम देखकर पीएम मोदी काफी खुश नजर आए। पीएम मोदी ने … Read more

जंतर-मंतर पर आजम खान के समर्थन में प्रदर्शन, 30 अगस्त को जुटेंगे समर्थक

Azam Khan Protest:

Azam Khan Protest: आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामलों को लेकर अब दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी है। आजम खान के समर्थकों ने रविवार, 30 अगस्त को जंतर-मंतर पर तीन घंटे के सांकेतिक धरने का ऐलान किया है।सोशल मीडिया पर साझा की जा रही पोस्ट … Read more

यूपी टी20 लीग में अनुशासन का डंडा, अभिषेक गोस्वामी सस्पेंड

 Abhishek Goswami Suspended:

Abhishek Goswami Suspended: यूपी टी20 लीग में खिलाड़ियों पर आचार संहिता का उल्लंघन भारी पड़ा है। ग्रीन पार्क स्टेडियम में नोएडा किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान अनुशासन तोड़ने के मामले में काशी रुद्रास के खिलाड़ी अभिषेक गोस्वामी को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, ऋषभ राजपूत और नोएडा किंग्स के कुनाल त्यागी पर भी जुर्माना लगाया गया है।

Abhishek Goswami Suspended: अभिषेक गोस्वामी पर लगा लेवल-3 का आरोप-

यह पूरा मामला टूर्नामेंट के 23वें मैच से जुड़ा है, जिसमें काशी रुद्रास ने नोएडा किंग्स को 67 रन से हराया था। मुकाबले के दौरान अभिषेक गोस्वामी पर आचार संहिता के क्लॉज 2.17 के तहत लेवल-3 का आरोप लगाया गया। यह नियम किसी खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर, मैच रेफरी या दर्शक को धमकाने या उन पर हमला करने जैसे व्यवहार से संबंधित है। इसी के चलते गोस्वामी को काशी रुद्रास के अगले मुकाबले से बाहर कर दिया गया है।

Abhishek Goswami Suspended: अपशब्दों के इस्तेमाल पर 40 फीसदी अतिरिक्त जुर्माना-

गोस्वामी पर एक और आरोप भी लगा है। खेल के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल करने के लिए उन पर क्लॉज 2.3 के तहत लेवल-1 का उल्लंघन माना गया। इसके लिए उनकी मैच फीस का 40 प्रतिशत अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया है। इस तरह गोस्वामी को सस्पेंशन के साथ आर्थिक दंड का भी सामना करना पड़ा है।

ऋषभ राजपूत पर भी कार्रवाई-

काशी रुद्रास के ही खिलाड़ी ऋषभ राजपूत पर क्लॉज 2.5 के तहत लेवल-1 उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया। आरोप है कि उन्होंने ऐसी भाषा, हरकत या इशारे का इस्तेमाल किया, जिससे बल्लेबाज के आउट होने के बाद उसका अपमान हुआ या उसे आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उकसाया गया।

कुनाल त्यागी ने नहीं माना अंपायर का निर्देश-

नोएडा किंग्स के खिलाड़ी कुनाल त्यागी भी अनुशासनात्मक कार्रवाई से नहीं बच सके। उन पर अंपायर के निर्देश का पालन नहीं करने के लिए क्लॉज 2.4 के तहत लेवल-1 उल्लंघन का आरोप लगाया गया और जुर्माना लगाया गया।

करण शर्मा के शतक से जीती थी काशी रुद्रास-

जिस मुकाबले में ये घटनाएं हुईं, उसमें काशी रुद्रास ने शानदार जीत दर्ज की थी। टीम की जीत में कप्तान करण शर्मा की तूफानी पारी का अहम योगदान रहा। उन्होंने 51 गेंदों पर 102 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे। रुद्रास ने इस मुकाबले में नोएडा किंग्स को 67 रन से हराया था।

यूपीसीए ने खेल भावना पर दिया जोर-

सभी संबंधित खिलाड़ियों को उनकी सजा और पाबंदियों के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी गई है। यूपीसीए ने साफ किया है कि लीग में खेल की मर्यादा और अनुशासन से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यूपीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम ने कहा कि यूपीसीए और यूपी टी20 लीग खेल की शुचिता को सर्वोच्च महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों से पूरी तरह पेशेवर व्यवहार और खेल भावना बनाए रखने की उम्मीद की जाती है

यह भी पढ़े- जो रूट ने रचा इतिहास, पोंटिंग को पीछे छोड़ घरेलू मैदान पर बने नंबर-1

जो रूट ने रचा इतिहास, पोंटिंग को पीछे छोड़ घरेलू मैदान पर बने नंबर-1

Joe Root Record:

Joe Root Record: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में रूट भले ही बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन 24 रन की पारी के दौरान उन्होंने रिकी पोंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। रूट अब टेस्ट क्रिकेट में घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Joe Root Record: घरेलू मैदान पर रूट ने पोंटिंग को पछाड़ा-

जो रूट ने इंग्लैंड की धरती पर अब तक 89 टेस्ट मैचों की 156 पारियों में 7594 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 53.85 का रहा है। इससे पहले घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के नाम था। पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया में 92 टेस्ट मैचों की 154 पारियों में 7578 रन बनाए थे। रूट ने पोंटिंग से आगे निकलकर इस रिकॉर्ड पर कब्जा कर लिया है। इस सूची में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर तीसरे स्थानीय पर हैं। सचिन ने भारतीय सरजमीं पर 94 टेस्ट मैचों की 153 पारियों में 7216 रन बनाए हैं।

Joe Root Record: घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन-

– जो रूट – 7594 रन
– रिकी पोंटिंग – 7578 रन
– सचिन तेंदुलकर – 7216 रन
– महेला जयवर्धने – 7167 रन
– जैक कैलिस – 7035 रन

सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है रूट के निशाने पर-

जो रूट टेस्ट क्रिकेट में कुल रनों के मामले में भी लगातार सचिन तेंदुलकर के करीब पहुंच रहे हैं। सचिन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 15,921 रन दर्ज हैं और वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, रूट के नाम 168 टेस्ट मैचों में 14,208 रन हैं। ऐसे में सचिन को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट का सबसे सफल रन स्कोरर बनने के लिए रूट को अभी 1,713 रन और बनाने होंगे।

लॉर्ड्स टेस्ट में 24 रन बनाकर आउट हुए रूट-

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में जो रूट से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद अली ने उन्हें आउट किया। रूट बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उनकी छोटी सी पारी भी इतिहास रचने के लिए काफी रही।

बारिश ने तीसरे दिन के खेल में डाला खलल-

लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन बारिश ने खेल का मजा खराब कर दिया। दिन का पहला सेशन पूरी तरह बारिश की भेंट चढ़ गया और एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण अंपायर्स ने काफी देर तक खेल शुरू होने का इंतजार किया, लेकिन हालात में सुधार नहीं होने पर समय से पहले लंच ब्रेक लेने का फैसला किया गया।

इंग्लैंड की पकड़ मजबूत-

पहली पारी में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 110 रन पर ऑलआउट हो गई थी। पाकिस्तान की ओर से अजान अवैस ने 46 रन बनाए, जबकि सऊद शकील के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिन्सन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 रन देकर 4 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर ने 3 और जोश टंग ने 2 विकेट अपने नाम किए। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 261 रन तक पहुंच गई है। एमिलियो गे 30 और हैरी ब्रूक 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं

यह भी पढ़े- दूध पीने के बाद पेट में होती है गड़बड़ी? ये 6 लक्षण हो सकते हैं लैक्टोज इनटॉलरेंस के संकेत

दूध पीने के बाद पेट में होती है गड़बड़ी? ये 6 लक्षण हो सकते हैं लैक्टोज इनटॉलरेंस के संकेत

Lactose Intolerance Symptoms:

Lactose Intolerance Symptoms: दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स लेने के बाद बार-बार ब्लोटिंग, गैस, पेट दर्द या दस्त की समस्या होती है तो इसे सामान्य पाचन समस्या समझकर नजरअंदाज न करें। ये लैक्टोज इनटॉलरेंस के संकेत हो सकते हैं।

Lactose Intolerance Symptoms: क्या है लैक्टोज इनटॉलरेंस-

कई लोगों को दूध, आइसक्रीम, मिल्कशेक और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स खाने या पीने के बाद पाचन संबंधी परेशानियां होने लगती हैं। अक्सर लोग इसे गैस या ज्यादा खाना खाने का असर समझ लेते हैं। हालांकि, अगर एक जैसे लक्षण बार-बार डेयरी प्रोडक्ट्स लेने के बाद दिखाई देते हैं तो इसके पीछे लैक्टोज इनटॉलरेंस हो सकता है। इसमें शरीर दूध में मौजूद लैक्टोज को ठीक तरह से पचा नहीं पाता।

Lactose Intolerance Symptoms: दूध पीने के 2-3 घंटे बाद दिख सकते हैं लक्षण-

डॉ. अक्षय चुघ, इंटरनल मेडिसिन एंड मेटाबॉलिक डिसऑर्डर्स, मेट्रो हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट, नोएडा के अनुसार, लैक्टोज इनटॉलरेंस होने पर दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स लेने के कुछ घंटों के भीतर पाचन संबंधी लक्षण दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, हर व्यक्ति में लक्षणों का समय और उनकी तीव्रता अलग-अलग हो सकती है।

1. दूध पीने के बाद पेट फूलना-

दूध या डेयरी प्रोडक्ट लेने के बाद अगर पेट सामान्य से ज्यादा फूला हुआ महसूस होता है तो इस पर ध्यान देना चाहिए। लैक्टोज ठीक से पच न पाने पर आंतों में गैस बनने से ब्लोटिंग हो सकती है। हालांकि, केवल ब्लोटिंग के आधार पर लैक्टोज इनटॉलरेंस की पुष्टि नहीं की जा सकती, क्योंकि इसके कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं।

2. बार-बार गैस बनना-

दूध, आइसक्रीम या मिल्कशेक लेने के बाद अगर बार-बार गैस बनती है और बाकी समय ऐसी परेशानी नहीं होती, तो इस पैटर्न पर ध्यान देना जरूरी है।

3. पेट में गुड़गुड़ाहट-

कुछ लोगों को डेयरी प्रोडक्ट्स लेने के बाद पेट में लगातार गुड़गुड़ाहट या आंतों से आवाजें आने की समस्या हो सकती है। यह आंतों में गैस और पाचन प्रक्रिया में बदलाव से जुड़ी हो सकती है। अगर इसके साथ गैस, ब्लोटिंग या दस्त भी हों तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

4. पेट में दर्द या ऐंठन-

लैक्टोज को पचाने में परेशानी होने पर कुछ लोगों को दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स लेने के बाद पेट में दर्द, मरोड़ या ऐंठन महसूस हो सकती है। इसकी तीव्रता व्यक्ति और लैक्टोज की मात्रा के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

5. दस्त लगना-

डेयरी प्रोडक्ट्स लेने के बाद बार-बार दस्त होना भी लैक्टोज इनटॉलरेंस से जुड़ा हो सकता है। अगर किसी खास डेयरी प्रोडक्ट के सेवन के बाद लगातार ऐसी समस्या होती है तो इसके कारण की जांच करवाना जरूरी है।

6. मतली या पेट में भारीपन-

कुछ लोगों को दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स लेने के बाद मतली, पेट भरा-भरा लगना या असहजता महसूस हो सकती है। हालांकि, ये लक्षण दूसरी पाचन संबंधी समस्याओं में भी दिखाई दे सकते हैं। इसलिए केवल इन लक्षणों के आधार पर खुद से बीमारी की पहचान नहीं करनी चाहिए।

क्या लक्षण तुरंत दिखाई देते हैं-

जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति में लैक्टोज इनटॉलरेंस के लक्षण एक ही समय पर शुरू हों। कई लोगों में डेयरी प्रोडक्ट लेने के कुछ समय बाद परेशानी शुरू हो सकती है। अगर हर बार दूध पीने के बाद गैस या ब्लोटिंग होती है, तो खाने और लक्षणों के बीच संबंध पर ध्यान देना उपयोगी हो सकता है। इस जानकारी को डॉक्टर के साथ साझा करने से सही कारण समझने में मदद मिल सकती है।

क्या हर डेयरी प्रोडक्ट से होती है परेशानी-

ऐसा जरूरी नहीं है। अलग-अलग डेयरी प्रोडक्ट्स में लैक्टोज की मात्रा अलग हो सकती है और हर व्यक्ति की लैक्टोज सहन करने की क्षमता भी अलग होती है। कुछ लोग कम मात्रा में दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स बिना किसी परेशानी के ले सकते हैं, जबकि अधिक मात्रा में सेवन करने पर उनमें लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के सभी डेयरी प्रोडक्ट्स को पूरी तरह बंद करना जरूरी नहीं है।

डॉक्टर कैसे करते हैं लैक्टोज इनटॉलरेंस की पहचान-

डॉक्टर सबसे पहले आपके लक्षणों, खान-पान और परेशानी के पैटर्न को समझते हैं। जरूरत पड़ने पर कुछ जांच भी कराई जा सकती हैं। इनमें हाइड्रोजन ब्रीथ टेस्ट प्रमुख जांचों में से एक है। कुछ मामलों में डॉक्टर दूसरी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं की जांच के लिए भी टेस्ट की सलाह दे सकते हैं।

इन लक्षणों में तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क-

अगर दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स लेने के बाद लगातार पेट दर्द, दस्त, गैस या ब्लोटिंग की समस्या रहती है तो डॉक्टर से सलाह लें। खास तौर पर बिना वजह वजन कम होना, मल में खून आना, लगातार उल्टी, रात में बार-बार दस्त, तेज या लगातार पेट दर्द या लंबे समय तक पाचन संबंधी परेशानी को सिर्फ लैक्टोज इनटॉलरेंस मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

यह भी पढ़े- बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Bay of Bengal Low Pressure:

Bay of Bengal Low Pressure: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते अगले चार दिनों तक कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया गया है। Bay of Bengal Low Pressure: ओडिशा में रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा- बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक … Read more

नेपाल बाढ़ के बाद हिमालय पर बढ़ी चिंता, 2000 के बाद दोगुनी हुई ग्लेशियर पिघलने की रफ्तार

Nepal Flood

Nepal Flood: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद हिमालयी क्षेत्र में तेजी से बदलते मौसम और ग्लेशियरों के पिघलने को लेकर चिंता बढ़ गई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ऊंचाई वाले जिन इलाकों में पहले बर्फबारी हुआ करती थी, वहां अब बारिश होने लगी है। इससे अचानक बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता … Read more

CNG Price Hike: CNG महंगी होते ही ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने दी हड़ताल की चेतावनी

CNG Price Hike:

CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में CNG की कीमत बढ़ने के बाद ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर 9 सितंबर को हड़ताल की चेतावनी दी गई है। CNG Price Hike: CNG की कीमत में 3.89 रुपये की बढ़ोतरी- दिल्ली और आसपास के शहरों में शनिवार से … Read more