IND W vs THAI W: महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त 2026 से हो गई है। वहीं, टूर्नामेंट में अभियान की शुरुआत भारतीय महिला टीम थाईलैंड के खिलाफ करने जा रही है। यह मैच यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। थाईलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि भारतीय टीम पहली पारी में किस तरह की बल्लेबाजी करती है और थाईलैंड के खिलाफ कितने रनों का आंकड़ा कारगर साबित होगा।
IND W vs THAI W: स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स प्लेइंग-11 से बाहर-
भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक, रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग की चोट से गुजर रही हैं। जेमिमा रोड्रिग्स की जगह भारतीय महिला टीम में प्रतिका रावल को शामिल किया गया है। टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। वहीं, जानकारी के अनुसार जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से एशिया कप 2026 से पूरी तरह से बाहर हो गई हैं।
IND W vs THAI W: क्या थाईलैंड रख पाएगा अपने फॉर्म को बरकरार-
थाईलैंड ने अपने पिछले मैच में हांगकांग को छह रनों से हराया था। इस जीत के बाद अब थाईलैंड भारतीय महिला टीम का सामना करने के लिए उतर रही है। थाईलैंड की टीम को प्रमुख स्पिनर ओन्निचा कामचोमफू और तिपात्चा पुत्थावोंग से उम्मीद है कि वे भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारतीय महिला टीम:
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल (डेब्यू), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा।
थाईलैंड महिला टीम:
नत्ताकन चंतम, नन्नापत कोंचारोएनकाई (विकेटकीपर), चनिदा सुत्थिरुआंग, सुलेपॉर्न लाओमी, ओन्निचा कामचोमफू, तिपात्चा पुत्थावोंग, फन्निता माया, अफ़िसरा सुवानचोनराठी, सुनिदा चतुरोंगराट्टना, नन्नाफत चैहान और नाओमी कनोकपोर्न हैमिल्टन।
यह भी पढ़े- IAS दिव्या मित्तल का वो फैसला, जिसने 76 साल बाद गांव तक पहुंचाया पानी








