तिब्बत में ग्लेशियर टूटने की बाढ़ का वीडियो चीन ने हटाया? दलाई लामा के भतीजे ने खोला ‘राज

Flood News

Flood News: नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर आई भीषण बाढ़ के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें पानी का तेज बहाव एक चेकपॉइंट और इमारत को अपने साथ बहाता दिखाई दे रहा था। हालांकि, दावा है कि यह वीडियो बाद में चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। चीन की … Read more

आरक्षण के मुद्दे पर NDA में घमासान! तेजस्वी बोले- चिराग-मांझी जनता को कर रहे भ्रमित

Bihar News

Bihar News: बिहार में अनुसूचित जाति (SC) आरक्षण में उप-वर्गीकरण के मुद्दे को लेकर NDA के सहयोगी नेताओं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बीच जारी बयानबाजी अब राजनीतिक टकराव का रूप लेती दिख रही है। इस विवाद पर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने दोनों नेताओं पर तीखा … Read more

नोएडा जाने से क्यों डरते थे यूपी के CM? 38 साल पुराना है कुर्सी जाने का मिथक

CM Yogi Noida Visit:

CM Yogi Noida Visit: उत्तर प्रदेश की राजनीति में नोएडा से जुड़ा एक दिलचस्प मिथक लंबे समय से चर्चा में रहा है। कहा जाता रहा है कि जो भी मुख्यमंत्री नोएडा जाता है, उसकी सत्ता चली जाती है। हालांकि, इस मिथक की शुरुआत अखिलेश यादव या मायावती के दौर से नहीं, बल्कि करीब 38 साल … Read more

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर सियासत तेज, राहुल गांधी से मुलाकात और UP चुनाव से कनेक्शन पर उठे सवाल

IAS Divya Mittal Resignation:

IAS Divya Mittal Resignation: उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। इस्तीफे के बाद उनकी आगे की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। IAS … Read more

बल्ले के अलावा कप्तानी से भी किया कमाल, सही निर्णय मिलने पर खुशी से उछल पड़े वैभव

Vaibhav Sooryavanshi Captaincy:

Vaibhav Sooryavanshi Captaincy: भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आए दिन सुर्खियों में आ रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी दिलीप ट्रॉफी में ईस्ट ज़ोन की कप्तानी कर रहे हैं। हमेशा वैभव को बल्लेबाजी के लिए जाना जाता था, लेकिन अपनी कप्तानी में सफल DRS (डीआरएस) लेकर वैभव ने सभी को हैरान कर दिया है।

Vaibhav Sooryavanshi Captaincy: वैभव ने लिया सफल DRS-

सेंट्रल ज़ोन 99-3 के स्कोर पर एक नाजुक स्थिति में था। सेट बल्लेबाज आर्यन जूयाल, जो 46 रन की पारी पर अर्धशतक के काफी करीब थे, उन्होंने मुकेश कुमार की गेंद पर ड्राइव लगाने की सोची। लेकिन गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से टकराकर विकेटकीपर कुमार कुशाग्र के हाथों में चली गई। टीम ने जोरदार अपील की, जिसे अंपायर ने खारिज करके नॉट आउट दिया। तभी कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने DRS लिया, जिसकी मदद से टीम के खाते में एक और विकेट जुड़ गया।

Vaibhav Sooryavanshi Captaincy: वैभव हुए खुशी से पागल-

40वें ओवर की पहली गेंद पर आर्य ने ड्राइव खेलने की कोशिश की, जिसकी वजह से गेंद बल्ले के मोटे किनारे को छूकर विकेटकीपर कुमार कुशाग्र के दस्तानों में चली गई। टीम ने जोरदार अपील की, पर अंपायर ने नॉट आउट दे दिया। कप्तान सूर्यवंशी ने आत्मविश्वास से DRS लिया, जो सफल रहा। जैसे ही DRS में गेंद बल्ले को छूती हुई दिखाई दी, वैभव खुशी से चिल्लाने लगे।

कप्तानी में लिया पहला सफल रिव्यू-

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

ईस्ट ज़ोन प्लेइंग इलेवन: ईस्ट ज़ोन की प्लेइंग इलेवन में अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, ईशान किशन, शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और अभिजीत के सरकार शामिल हैं।

सेंट्रल ज़ोन प्लेइंग इलेवन: सेंट्रल ज़ोन की प्लेइंग इलेवन में आयुष पांडे, आर्यन जूयाल, यश राठौड़, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अरशद खान, जीशान अंसारी, यश ठाकुर और आर्यन पांडे शामिल हैं

यह भी पढ़े- जयपुर में पावर कट के बाद NEET-PG परीक्षा स्थगित, 5 सितंबर को दोबारा एग्जाम

जयपुर में पावर कट के बाद NEET-PG परीक्षा स्थगित, 5 सितंबर को दोबारा एग्जाम

NEET-PG Exam Postponed:

NEET-PG Exam Postponed: राजस्थान के जयपुर में NEET-PG 2026 की परीक्षा के दौरान बिजली कटौती और तकनीकी दिक्कतों के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने सीतापुरा स्थित iON Digital Zone केंद्र के प्रभावित अभ्यर्थियों की परीक्षा अब 5 सितंबर 2026 को कराने का फैसला किया है।

NEET-PG Exam Postponed: 2 घंटे में करीब 10 बार बाधित हुआ एग्जाम-

छात्रों के मुताबिक, परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू हुई थी। परीक्षा शुरू होने के बाद करीब दो घंटे में लगभग 10 बार सिस्टम बाधित हुआ। कंप्यूटर बंद होने के बाद दोबारा शुरू किए गए, लेकिन कई छात्रों की स्क्रीन पर केवल 3 से 4 सवाल ही दिखाई दिए।

NEET-PG Exam Postponed: हंगामे के बाद परीक्षा की गई स्थगित-

लगातार तकनीकी दिक्कतों से परेशान छात्रों ने परीक्षा केंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों को बुलाने की मांग की, लेकिन उनकी शिकायत पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। स्थिति बिगड़ने के बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई।

1,111 केंद्रों पर हुई थी NEET-PG परीक्षा-

NBEMS के अनुसार, NEET-PG 2026 की परीक्षा 30 अगस्त को देशभर के 1,111 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। कुल 2,73,096 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2,65,980 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इनमें करीब 2,63,535 अभ्यर्थियों की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हुई।

जयपुर के प्रभावित छात्रों की 5 सितंबर को परीक्षा-

जयपुर के सीतापुरा स्थित iON Digital Zone के टेस्ट सेंटर नंबर 41682 और 41683 पर प्रभावित अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा 5 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से होगी। यह परीक्षा केवल जयपुर में आयोजित की जाएगी। बोर्ड जल्द ही अभ्यर्थियों को नए परीक्षा केंद्र की जानकारी देगा

यह भी पढ़े- नेपाल बाढ़ में 4 घंटे मलबे में दबी रहीं 97 साल की गूना माया, JCB की बाल्टी में बैठकर निकलीं बाहर